लाइव न्यूज़ :

म्यांमाः अपदस्थ नेता आंग सान सू ची भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी, कैद की सजा में छह साल की वृद्धि

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2022 17:07 IST

सेना शासित म्यांमा की एक अदालत ने सोमवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के चार और मामलों में दोषी ठहराया तथा उन्हें अतिरिक्त छह साल कैद की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की नेता सू ची समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।अदालत ने फैसले में असंतोष भड़काने का दोषी ठहराते हुए चार साल की जेल की सजा सुनाई थी।

यांगनूः म्यांमा की अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के और मामलों में दोषी ठहराया है। कैद की सजा में छह साल की वृद्धि की गई है। एक विधि अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुनवाई बंद कमरे में हुई और सू ची के वकीलों को कार्यवाही के बारे में जानकारी का खुलासा करने से रोक दिया गया।

अदालत ने सोमवार को संबंधित चार अतिरिक्त मामलों में फैसला किया। सू ची पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सार्वजनिक भूमि को बाजार मूल्य से कम पर किराए पर देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया तथा धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए मिली दान राशि से एक घर का निर्माण किया। उन्हें चार मामलों में से प्रत्येक में तीन-तीन साल की सजा मिली, लेकिन इनमें से तीन मामलों में सजा एक साथ चलेगी।

इस तरह उन्हें अतिरिक्त छह साल तक जेल में रहना होगा। सू ची ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और उनके वकील फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। सेना द्वारा उनकी निर्वाचित सरकार को हटाए जाने और फरवरी 2021 में उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद सू ची को पहले ही देशद्रोह, भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों में 11 साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

म्यांमा में एक फरवरी को सेना के तख्तापलट के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में बच्चों समेत सैकड़ों लोगों की मौत हुई। तख्तापलट के बाद नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की नेता सू ची समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :म्यांमारआंग सान सू की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वम्यामां आम चुनाव: कुल 664 सीट, 1.1 करोड़ वोटर और 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला, सैन्य समर्थित पार्टी यूएसडीपी को अभी तक 126 सीट पर बढ़त, मतगणना जारी

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्वEarthquake in China: चीन में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता; दहशत में लोग

विश्वMyanmar: तबाही से उभर रहे म्यांमार में फिर भूकंप की हिली धरती, दहशत में लोग

कारोबारक्या है पारगमन सुविधा?, भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका और किया समाप्त

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल