लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: जमीन पर बैठकर 30 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने दिया कॉन्सटेबल पोस्ट की परीक्षा, पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्टेडियम की तस्वीरें हुई वायरल

By आजाद खान | Updated: January 2, 2023 12:05 IST

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पुलिस विभाग में भारी संख्या में पुलिस की पदें खाली है। ऐसे में इसकी भर्ती के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है जिसमें केवल 1667 पदों की भर्ती के लिए 30 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के इस्लामाबाद स्टेडियम की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। ऐसे में जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि 30 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवार स्टेडियम में बैठे परीक्षा दे रहे है। यह परीक्षा कॉन्सटेबल पोस्ट के लिए ली जा रही है जिसे लेकर दावा है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्टेडियम (Islamabad Stadium) के फोटो और वीडियो सामने आ रहे है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वहां पर कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती के लिए जमीन पर बैठाकर परीक्षा ली जा रही है। ऐसे में इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरे स्टेडियम के फुटेज देखाए गए है। 

वीडियो में स्टेडियम के चारो ओर और ग्राउंड में महिला और पुरुष उम्मीदवारों को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले पांच से पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पदें खाली है, ऐसे में इन पदों पर भर्ती के लिए यह भर्ती निकाली गई है। 

वीडियो में क्या दिखा है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि इस्लामाबाद स्टेडियम में उम्मीदवारों की भारी भीड़ लगी है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पुलिस विभाग में भर्ती के लिए स्टेडियम में करीब 30 हजार उम्मीदवार मौजूद है।

 

बता दें कि केवल स्टेडियम की सीट पर ही नहीं बल्कि स्टेडियम के ग्राउंड पर भी उम्मीदवारों को देखा गया है जो इस भर्ती की परीक्षा दे रहे है। ऐसे में वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यहां कोई मैच चल रहा है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जानकारी के अनुसार, इस्लामाबाद पुलिस विभाग में कुल 1667 पदों के लिए यह भर्ती कराई गई थी जिसकी परीक्षी इस्लामाबाद स्टेडियम में कराई गई है। यह भर्ती कांस्टेबल (Constable) पद के लिए निकाली गई थी। यह परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई है जिसमें करीब 30 हजार से भी ज्यादा महिला और पुरुष उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। 

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स (PIDE) द्वारा जारी डेटा के अनुसार, मौजूदा माहौल में पाकिस्तान में 31 फीसदी युवा बेकार है और उनके पास कोई नौकरी नहीं है। वहीं अगर बात करेंगे बेरोजगारी की तो देश में 51 फीसदी महिलाएं ऐसी है जो बेरोजगार है। वहीं 16 फीसदी पुरुष ऐसे है जिनके पास कोई नौकरी नहीं है। आपको बता दें कि देश में मौजूदा बेरोजगारी दर 6.9 है। 

रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना के कारण से पाकिस्तान की आर्थिक हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) और कोरोना महामारी (Coronavirus) के कारण पाकिस्तान की आर्थिक हालक काफी नाजुक है। यही नहीं पड़ोसी देश में आए बाढ़ से भी इसकी आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ा है। 

ऐसे में इसके बाद अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास गया था और आर्थिक मदद मांगी थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान में नौकरियों की काफी दिक्कत है और यह परेशानी हर सेक्टर में है। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो देश में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरियों की भारी किल्लत है।  

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं