लाइव न्यूज़ :

अगले साल 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को आपातकालीन मानवीय सहायता की जरूरत होगी: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: December 2, 2021 12:33 IST

Open in App

जिनेवा, दो दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि युद्ध, असुरक्षा, भुखमरी, जलवायु परिवर्तन और कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण अफगानिस्तान, इथोपिया, म्यांमा, सीरिया और यमन जैसी देशों में अगले साल 27 करोड़ 40 लाख लोगों को आपातकालीन मानवीय सहायता की जरूरत होगी।

‘मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय’ (ओसीएचए) की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2022 में आपातकालीन सहायता की जरूरतमंद लोगों की संख्या में 17 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने दानकर्ताओं से अपील की है कि दुनिया भर के सर्वाधिक जरूरतमंद 18 करोड़ 30 लाख लोगों की मदद के लिए वे 41 अरब डॉलर दान करें। ओसीएचए के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, “जलवायु का संकट विश्व के सबसे कमजोर लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। विशेष रूप से इथोपिया, म्यांमा और अफगानिस्तान में अस्थिरता बढ़ी है और संघर्ष की स्थिति बढ़ती जा रही है।”

उन्होंने कहा, “महामारी समाप्त नहीं हुई है और गरीब देश टीके से वंचित हैं।” उन्होंने कहा कि इस साल 70 प्रतिशत लोगों तक सहायता पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत