लाइव न्यूज़ :

रूस में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से हुई 1200 से ज्यादा मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:46 IST

Open in App

मास्को, 18 नवंबर (एपी) रूस में कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण बीते एक दिन में 1,251 मरीजों की मौत हो गई जो कि महामारी की शुरुआत से अब तक हुई दैनिक मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। रूस के सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन वे अब भी महामारी की पिछली लहर की तुलना में अधिक हैं। बुधवार को कोविड-19 से 1,247 मरीजों की मौत हुई थी। कार्यबल के अनुसार, बृहस्पतिवार को संक्रमण के 37,374 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण कम होने और एहतियात बरतने में जनता की लापरवाही के कारण संक्रमण और मौतों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। रूस की 40 प्रतिशत से भी कम जनता को टीके की दोनों खुराक मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल