लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ‘ओमीक्रोन’ के और अधिक मामले सामने आए, लेकिन ‘डेल्टा’ स्वरूप के अब भी सर्वाधिक मामले

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:10 IST

Open in App

लंदन, चार दिसंबर इंग्लैण्ड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में से अब भी 99 प्रतिशत से अधिक मामले ‘डेल्टा’ स्वरूप से जुड़े हैं, जबकि ‘ओमीक्रोन’ के 75 और मामले सामने आने से इस स्वरूप से जुड़े मामलों की कुल संख्या 104 हो गई है।

स्कॉटलैंड में 16 और मामले सामने आने से नए स्वरूप से जुड़े मामलों की संख्या 29 हो गई है। वेल्स में एक मामला सामने आया है। इस तरह ब्रिटेन में इस स्वरूप से जुड़े मामलों की कुल संख्या 134 है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शुक्रवार को कहा, ‘‘इंग्लैंड में डेल्टा अब भी प्रमुख स्वरूप बना हुआ है, जो कोविड-19 के सभी मामलों में से 99 प्रतिशत से अधिक के लिए जिम्मेदार है। 30 नवंबर, 2021 तक, इंग्लैंड में अनुक्रमण या जीनोटाइपिंग के माध्यम से पहचाने गए ओमीक्रोन (बी.1.1.529) के 22 पुष्ट मामले थे। इनमें से किसी भी मामले में मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने या किसी की मौत संबंधी बात सामने नहीं आई है।’’

यूकेएचएसए ने अपने साप्ताहिक जोखिम मूल्यांकन में उल्लेख किया कि अब कम संख्या में लोगों के ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की आशंका है क्योंकि सामने आए सभी मामले यात्राओं से जुड़े नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल