लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अगले हफ्ते दो बार होगी मोदी और ट्रंप की मुलाकात, इन बातों पर रहेगा फोकस

By भाषा | Updated: September 19, 2019 09:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देमई में फिर से निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार मुलाकात कर चुके हैं।भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों में यह क्षमता है कि वह इस शताब्दी की “परिभाषित करने वाली साझेदारी” बन जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने एक हफ्ते से भी कम अंतराल पर दो बार मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों में यह क्षमता है कि वह इस शताब्दी की “परिभाषित करने वाली साझेदारी” बन जाए। मई में फिर से निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार मुलाकात कर चुके हैं।

इससे पहले इन दोनों के बीच की दो मुलाकातें जापान के जी-20 शिखर सम्मेलन और फ्रांस में हुए जी-7 शिखर वार्ता से इतर हुई थी। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को वाशिंगटन के लोगों को बताया कि इस हफ्ते के अंत में जब मोदी अमेरिका पहुंचेंगे तो उन दोनों के बीच, “दो बार और मुलाकात होगी।” श्रृंगला ने ‘इंडिया ऑन द हिल : चार्टिंग अ फ्यूचर फॉर इंडो-यूएस रिलेशन्स’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन दोनों के बीच “कुछ ही महीनों के अंतराल पर चार मुलाकातें हो जाएंगी।”

इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन दो थिंक टैंक अमेरिका के ‘द हैरिटेज फाउंडेशन’ और भारत के ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ ने किया था। मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचेंगे। एक दिन बाद ट्रंप विशाल “हाउडी मोदी” रैली को संबोधित करने उनके साथ मौजूद होंगे। ये दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर न्यूयॉर्क में फिर मुलाकात करेंगे। श्रृंगला ने कहा, “वे 22 सितंबर को मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ह्यूस्टन में भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को मोदी के साथ मिल कर संबोधित करेंगे और वे न्यूयॉर्क में यूएनजीए से इतर भी मुलाकात करेंगे।”

टॅग्स :अमेरिकाइंडियानरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत