लाइव न्यूज़ :

तस्करी के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली मॉडल को रिहा किया गया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:25 IST

Open in App

लाहौर, 21 नवंबर (एपी) पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली चेक गणराज्य की एक मॉडल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मॉडल को 2019 में सजा सुनाई गई थी और उसे इसी माह बरी किया गया।

मॉडल के वकील सैफुल मलूक ने यह जानकारी दी।

मलूक ने बताया कि मॉडल देर शाम तेरेजा हलुस्कोवा लाहौर के जेल से बाहर आई और उसे चेक दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद वे राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए।

चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जाकुब कुल्हानेक ने मॉडल की रिहाई के संबंध में ट्वीट किया और कहा कि इस्लामाबाद स्थित दूतावास उसकी चेक गणराज्य वापसी की यात्रा का प्रबंध करेगा। मॉडल (24) के पास से 8.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद उसे लाहौर हवाई अड्डे से जनवरी 2018 को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह दुबई के रास्ते आयलैंड जा रही थी। उस पर आठ सौ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।

लाहौर की अपीलीय अदालत ने उसे नवंबर माह की शुरुआत में बरी कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान हलुस्कोवा ने खुद को बेगुनाह बताया था और कहा था कि किसी और ने उसके सामान में मादक पदार्थ रख दिया था। वह मॉडलिंग करने पाकिस्तान आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल