लाइव न्यूज़ :

यमन अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमला, पांच लोगों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:16 IST

Open in App

सना, 28 अगस्त (एपी) यमन के दक्षिण में रविवार को एक प्रमुख सैन्य अड्डे पर एक मिसाइल और विस्फोटक लदे ड्रोन से हमले में कम से कम पांच सैनिकों की मौत हो गई। सेना एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी प्रांत लाहज में अल-आनद अड्डे पर कम से कम तीन विस्फोट हुए। इस अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का नियंत्रण है। इस हमले में दो दर्जन से ज्यादा सैनिक घायल हो गए। यमन 2014 से ही गृह युद्ध में उलझा है। अधिकारियों ने बताया कि अड्डे के प्रशिक्षण इलाके में एक बैलिस्टिक मिसाइल गिरा, जहां सुबह में दर्जनों सैनिक अभ्यास कर रहे थे। अधिकारियों ने इसके लिए हुती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। ये अधिकारी नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बात कर रहे थे क्योंकि ये मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। वहीं हुती के सैन्य प्रवक्ता ने न तो इस हमले की जिम्मेदारी ली और न ही इससे इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत