लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान वायु सेना के नियमित प्रशिक्षण मिशन पर मिराज विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 15:27 IST

किंग एयर 350 विमान रात दो बजे के क़रीब इस इलाक़े में बने रिहायशी मकानों पर गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई 2019 में पाकिस्तानी सेना के विमान हादसे में दुर्घटना में पांच सैनिक और 13 आम नागरिकों की मौत हुई थीं और 12 लोग घायल हुए थे। मिल रही सूचना के मुताबिक, आज के विमान हादसे में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई।

पाकिस्तान वायु सेना के नियमित प्रशिक्षण मिशन पर मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिल रही सूचना के मुताबिक, जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। विमान शॉर्कोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

यह पहली घटना नहीं है जब पाकिस्तानी सेना का विमान क्रैश हुआ है। इससे पहले जुलाई 2019 में भी पाकिस्तान के रावलपिंडी में मंगलवार की रात को एक सैन्य विमान के गिरने से लगभग 18 लोगों की मौत हो गई थी।

इस दुर्घटना में पांच सैनिक और 13 आम नागरिकों की मौत हुई थीं और 12 लोग घायल बताए हुए थे। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार आर्मी एविएशन का एक छोटा विमान सामान्य प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रावलपिंडी के मोहड़ा कालो इलाक़े में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तानी सेना के किंग एयर 350 विमान  29 जुलाई 2019 को रात दो बजे के क़रीब इस इलाक़े में बने रिहायशी मकानों पर गिर गया था।

इस विमान में पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल साकिब और लेफ्टिनेंट कर्नल वसीम के अलावा नायब सूबेदार अफज़ल, हवलदार इब्ने अमीन और हवलदार रहमत अली सवार थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानमिराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं