लाइव न्यूज़ :

विचलित करने वाला वीडियो! पिता के सामने ही बच्चे को जिंदा खा गया खतरनाक मगरमच्छ, लाश की खोज में अभी तक जुटी है रेस्क्यू टीम

By आजाद खान | Updated: December 3, 2022 17:16 IST

इस हादसे में बच्चे के पिता को भी गंभीर चोटें आई है और उसे लहद दातू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नहीं घटना के बाद बच्चे के पिता को घाट पर बैठ कर रोते हुई भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमलेशिया से एक घटना का वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक मगरमच्छ को एक बच्चे को खाते हुए देखा गया है। ऐसे में बताया यही जा रहा है कि मगरमच्छ ने उसके पिता के सामने ही उसे अपना शिकार बनाया है।

कुआलालंपुर: मलेशिया के सबाह के लहद दातु के तट पर मछली पकड़ने गए एक शख्स के बच्चे को एक मगरमच्छ ने उसके पिता के सामने उसे खा लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी है जब पिता और बेटा लहद दातु के तट पर मछली पकड़ने को गए थे। पिता के सामने मगरमच्छ उसके बच्चे को खाता रहा और वह कुछ नहीं कर पाया था। 

जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ के हमले से पिता को भी गंभीर चोटें आई है और उसका इलाज भी चल रहा है। ऐसे में उसके बेटे का अभी तक पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश की जा रही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक मगरमच्छ एक बच्चे को मुंह में दबा रहा है और उसे खा रहा है। वीडियो काफी दूर और ऊंचाई से लिया हुआ है इसलिए तस्वीरें साफ नहीं आई है, लेकिन ऐसा दिख रहा है कि मगरमच्छ बच्चे को अपने दांतें में दबा रहा है और बच्चा तड़प रहा है। 

यह वीडियो विचलित करने वाला है:

सोशल मीडिया पर वायरल कई और वीडियो में यह भी देखा गया है कि जब यह घटना घटी थी तब पिता पानी में कूदकर उसे बचाना चाह रहा था पर वह उसे बचा नहीं सका। ऐसे में एक दूसरे वीडियो में यह भी देखा गया है कि पिता नदि के किनारे बैठे रो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना मलेशिया के सबाह में घटी है जहां पर एक नाबालिग को एक मगरमच्छ ने खा लिया है। बताया जाता है कि जब यह घटना घटी थी तब उसका पिता नाबालिग के साथ था और वह उसे बचाना भी चाहा था, लेकिन वह अपने बेटे को बचा नहीं पाया था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसके पिता को बचाया था और नदि से बाहर निकाला था। 

वहीं इस मामले में बोलते हुए लहद दातू फायर एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख सुमसोआ रशीद ने बताया कि मृत नाबालिग के पिता को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे लहद दातू अस्पताल ले जाया गया है। उसका बेटा अभी भी लापता है और उसकी तलाश अभी भी जारी है।  

टॅग्स :मलेशियावायरल वीडियोआग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल