लाइव न्यूज़ :

इस्राइल पर आतंकियों ने किया हमला, जवाबी हवाई हमले में हमास के कई ठिकाने तबाह

By भाषा | Updated: November 27, 2019 12:56 IST

इजराइली सेना ने हमले किए जिसमे 16 आम नागरिकों समेत कुल 34 लोग मारे गए थे। इजराइल और वर्ष 2007 से गाजा पर शासन करने वाले चरमपंथी समूह हमास के बीच अनौपचारिक संघर्ष विराम के कारण महीनों तक शांति बनी हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल ने बुधवार को गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए।सेना ने गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में रॉकेट दागे जाने के जवाब में यह हमले किए।

इजराइल ने बुधवार को गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। सेना ने गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में रॉकेट दागे जाने के जवाब में यह हमले किए। इजराइली सेना ने कहा कि दक्षिणी गाजा पट्टी में इन हवाई हमलों में हथियार बनाने वाली एक इकाई समेत हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हर हमले का सख्ती से जवाब देने की चेतावनी दी थी जिसके बाद यह हवाई हमले किए गए। इजराइली बलों और फलीस्तीनी आतंकवादियों के बीच लगातार दो दिनों तक चले संघर्ष का जिक्र करते नेतन्याहू ने एक बयान में कहा था, “अगर गाजा में किसी को लगता है कि वह ऑपरेशन ब्लैक बेल्ट के खिलाफ अपना सिर उठा सकते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है।”

सेना ने मंगलवार को कहा, “गाजा पट्टी से इजराइली क्षेत्र में दो रॉकेट दागे गए थे। इस सप्ताह में रॉकेट दाग कर संघर्षविराम तोड़ने की यह दूसरी घटना थी।” इजराइल ने मंगलवार को एक अभियान में इस्लामी जिहाद के एक सर्वोच्च कमांडर की हत्या कर दी थी। इस हमले के तुरंत बाद इस्लामी जिहाद द्वारा इजराइल में सैंकड़ों की संख्या में जवाबी रॉकेट हमले किये गए।

इसके बाद इजराइली सेना ने हमले किए जिसमे 16 आम नागरिकों समेत कुल 34 लोग मारे गए थे। इजराइल और वर्ष 2007 से गाजा पर शासन करने वाले चरमपंथी समूह हमास के बीच अनौपचारिक संघर्ष विराम के कारण महीनों तक शांति बनी हुई थी। 

टॅग्स :आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला