लाइव न्यूज़ :

एमएच 370: रहस्यमय तरीके से लापता विमान की आधिकारिक रिपोर्ट में नहीं मिला कोई नया सुराग

By भाषा | Updated: July 31, 2018 05:45 IST

आधिकारिक जांच दल की रिपोर्ट में हवाई यातायात नियंत्रकों की नाकामी की बात कही गई और अनुमान लगाया गया कि मलेशिया एयरलाइंस का विमान संभवत: तकनीकी खामी की वजह से नहीं बल्कि पायलटों द्वारा उड़ान के वास्तविक मार्ग से भटक गया।

Open in App

पुत्रजय, 31 जुलाई: रहस्यमय तरीके से लापता हुई मलेशिया की उड़ान एमएच 370 की बहुप्रतीक्षित आधिकारिक रिपोर्ट में सोमवार को इस बारे में कोई नया सुराग सामने नहीं आया कि विमान कहां लापता हो गया। इस रिपोर्ट को लेकर विमान में सवार रहे लोगों के रिश्तेदारों में निराशा और आक्रोश है।

आधिकारिक जांच दल की रिपोर्ट में हवाई यातायात नियंत्रकों की नाकामी की बात कही गई और अनुमान लगाया गया कि मलेशिया एयरलाइंस का विमान संभवत: तकनीकी खामी की वजह से नहीं बल्कि पायलटों द्वारा उड़ान के वास्तविक मार्ग से भटक गया।

हालांकि, इसमें कहा गया है कि कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए 239 यात्रियों के साथ चार साल पहले उड़ान भरने वाला बोइंग 777 जेट उड़ने की स्थिति में था और पायलट विमान उड़ाने के लिए फिट थे। विश्व के सबसे बड़े उड़ान रहस्य में कई सालों की बेनतीजा खोज के बाद आई रिपोर्ट में कुछ भी ठोस ऐसा नहीं है जो लापता यात्रियों के रिश्तेदारों को ढांढस दे। इस विमान में ज्यादातर चीन के लोग सवार थे।

चार सौ पेज की रिपोर्ट में कहा गया है, 'टीम एमएच 370 के लापता होने के असली कारण का पता लगाने में नाकाम रही।' जिन लोगों के अपने इस विमान में सवार थे उन्होंने आधिकारिक रिपोर्ट पर नाराजगी और निराशा जताई और कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। इस विमान में अपना बेटा खोने वाले जी सुब्रमण्यम ने कहा, 'कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब नहीं मिला है। असंतोषजनक जवाब से कई लोग नाराज हैं।'

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा