लाइव न्यूज़ :

मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ एंटीगुआ में सरेंडर किया पासपोर्ट, प्रत्यर्पण की कोशिशों को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2019 10:31 IST

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पण किए जाने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेहुल चोकसी ने जो पासपोर्ट जमा करवाया उसका नंबर Z3396732 है। इसके लिए कुल 177 डॉलर की फीस भी जमा करवाई गई।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने भारतीय एजेंसियों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर चुके मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। उसने अपना भारतीय पासपोर्ट भी एंटीगुआ हाई कमीशन में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि चोकसी 14 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोपी है। इस मामले में नीरव मोदी भी आरोपी है।

इससे पहले भारतीय एजेंसियां मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए लगातार कोशिशें कर रही थी। रविवार को प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई भी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उसने खुद को आधिकारिक तौर पर एंटीगुआ का नागरिक घोषित कर दिया। चोकसी के वकीलों का मानना है कि इससे भारतीय एजेंसियों को झटका लगा है।

मेहुल चोकसी ने जो पासपोर्ट जमा करवाया उसका नंबर Z3396732 है। इसके लिए कुल 177 डॉलर की फीस भी जमा करवाई गई। प्रत्यर्पण की पिछली सुनवाई में चोकसी ने स्वास्थ्य का हवाला देते भारत आने से इनकार कर दिया था। 

टॅग्स :पीएनबी स्कैममेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद