लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोविड-19 से एक ही दिन में सर्वाधिक 684 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:26 IST

Open in App

तेहरान, 22 अगस्त (एपी) ईरान में महामारी की शुरुआत के बाद से रविवार को कोविड-19 के कारण एक ही दिन में सबसे अधिक 684 मरीजों की मौत दर्ज की गई। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस के कारण 684 मरीजों की मौत हुई जबकि इसी अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 36,400 नए मामले सामने आए। ईरान में 17 अगस्त को अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 50,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में पांच दिवसीय लॉकडाउन शनिवार को समाप्त हुआ है। ईरान वर्तमान में महामारी की पांचवीं लहर से जूझ रहा है और इस दौरान बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामले भी सामने आ रहे हैं। देश में टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी है और अब तक करीब सात फीसदी आबादी को ही कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा सकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं