लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुआ जबरदस्त धमाका, घटनास्थल से जान बचाते भागते दिखे बचाव कर्मी

By आजाद खान | Updated: August 27, 2023 16:11 IST

जारी इस वीडियो को देख एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि ऐसा यह विस्फोट हुआ है मानो कोई परमाणु बम गिर गया हो। यही नहीं कई और यूजर्स ने इस पर कमेंट्स किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में जबरदस्त धमाका हुआ है। यह धमाका एक गैस स्टेशन के पास हुआ है।इस धमाके के बाद वहां मौजूद बचाव कर्मी को घटनास्थल से भागते हुए भी देखा गया है।

Viral Video: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शनिवार को जबरदस्त धमाके हुए है। यह धमाके गैस के स्टेशन पर हुए है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यही नहीं करीब 46 लोगों के घायल भी होने की बात सामने आ रही है। 

इस घटना का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वीडियो में ही विस्फोट होते दिख रहा है। हादसे को देखते हुए अधिकारी भी अलर्ट हो गए है। यही नहीं हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक आपातकालिन बैठक भी आयोजित की है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो यह देखा गया है कि गैस स्टेशन के पास आग लगी है और बचाव कर्मी वहां रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है। इतने में एक जबरदस्त धमाका होता है जिसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देती है। इस धमाके के बाद वहां मौजूद बचाव कर्मी घटनास्थल से भागने लगते है। 

क्लिप में बचाव कर्मी को अपनी जान बचाकर भागते हुए भी देखा गया है। इस धमाके से निकली आग आसमान में दूर तक जाते हुए भी देखा गया है। बचाव कर्मी और अन्य लोगों को गाड़ियों के पीछे शरण लेते और लोगों को अलर्ट करते हुए भी देखे गए है। 

क्या है पूरा मामला

यह विस्फोट में एक शख्स के जान चली गई है जबकि 46 लोग घायल हुए है। इन घायलों में आठ लोग गंभीर रूप से घायल है और उनकी हालत काफी नाजुक है। इस हादसे से निपटने में शामिल राज्य एजेंसियों के साथ प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकु ने एक आपातकाल बैठक की है।

वीडियो को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि यह विस्फोट ऐसा हुआ कि मानो कोई परमाणु बम गिरा हो। कुछ यूजर्स ने लोगों के सुरक्षित होने की भी बात कही है।  

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा