लाइव न्यूज़ :

हवाना के 5 सितारा होटल में भीषण विस्फोट से 22 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल, मची खलबली

By अनिल शर्मा | Updated: May 7, 2022 12:12 IST

एक समाचार चैनल पर घटना को लेकर अपने संबोधन में राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने कहा कि यह हाई-एंड होटल साराटोगा में विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ प्रतीत होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल दिआज-केनल ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है राष्ट्रपति ने कहा कि यह कोई बम विस्फोट या हमला नहीं था

हवानाः हवाना शहर के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल में शुक्रवार को एक घातक विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई वहीं 70 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमारत के किनारे की कई मंजिलें भी फट गईं। 

एक समाचार चैनल पर घटना को लेकर अपने संबोधन में राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने कहा कि यह हाई-एंड होटल साराटोगा में विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा, "यह कोई बम या हमला नहीं था बल्कि यह एक हादसा था। मिगुएल उस अस्पताल का दौरा भी किया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि यह सिर्फ एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने होटल के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया, सैकड़ों क्यूबन और पर्यटक तेज धूप में एक जगह एकत्रित हो गए। इस विस्फोट के कई लोग गवाह बने। आस-पास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस में ले जाते हुए और मलबे से पीड़ितों को निकालते हुए देखा।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट ने पास के एक स्कूल में 300 से अधिक छात्रों की उपस्थिति में खलबली मचा गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार देर शाम तक कम से कम 15 बच्चे घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, क्यूबा के पर्यटन मंत्री जुआन कार्लोस गार्सिया ने कहा कि विस्फोट में कोई विदेशी नहीं मारा गया या घायल नहीं हुआ।

टॅग्स :क्यूबाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी धमकी, तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैक्स

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतहिंदी पत्रकारिता का जन्म प्रतिरोध की कोख से हुआ है

भारतहिंदी पत्रकारिता: अभी दिल्ली दूर है

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं