लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड की संसद के बाहर विस्फोटकों के साथ एक शख्स गिरफ्तार, पहने हुए था बुलेटप्रूफ जैकेट

By भाषा | Updated: February 15, 2023 10:00 IST

स्विट्जरलैंड की संसद के बाहर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास विस्फोटक थे। विस्फोटकों के बारे में विस्तार से अभी जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App

जिनेवा: स्विट्जरलैंड की संसद के एक प्रवेश द्वार पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से विस्फोटक बरामद किए गए जिसके बाद देश की राजधानी बर्न की पुलिस ने संसद और संबंधित कार्यालयों को खाली करा दिया। बर्न की पुलिस ने एक बयान में कहा कि ‘‘संघीय सुरक्षा कर्मचारियों ने संसद भवन के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति को देखा।’’

उसने कहा कि उस व्यक्ति का ‘‘भेष और व्यवहार संदिग्ध’’ था। उसने बताया कि व्यक्ति ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और उसके पास हथियार थे। बयान में बताया गया कि तलाशी के बाद उसके पास से विस्फोटक मिले। बयान में विस्फोटकों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।

बयान में कहा गया है कि संदिग्ध की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शारीरिक एवं मानसिक जांच की जा रही है। संघीय अभियोजकों और पुलिस ने आपराधिक जांच शुरू की है। अभी यह नहीं बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की संभावित मंशा क्या थी।

पुलिस ने संसद भवन और पास की सड़कों पर कई घंटे तक घेराबंदी रखी। सुरक्षा दलों ने संदिग्ध से जुड़ी एक कार की भी तलाशी ली। पुलिस ने बयान में बताया कि वाहन में कुछ भी खतरनाक नहीं मिलने पर घेराबंदी हटाई गई।

टॅग्स :स्विट्जरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNobel Prize 2o25: मैरी ई ब्रूनको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमॉन साकागुची को चिकित्सा नोबेल पुरस्कार

कारोबारकौन हैं शाहिद शेख?, युवाओं में फिटनेस क्रेज को देख लॉन्च किया एनर्जी ड्रिंक

कारोबारIndia-EFTA Deal: 1 अक्टूबर से मुक्त व्यापार समझौता, 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख लोगों को नौकरी, जानें मुख्य बातें

भारतस्विस बैंक में भारतीयों का धन बढ़ने के मायने क्या हैं?

विश्वwatch 1984 Plane Hijack: मेरे पिता 1984 में अपहृत विमान में सवार थे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत