लाइव न्यूज़ :

माली: एक सप्ताह में UN शांतिरक्षकों के काफिले पर पांचवा हमला, एक शांतिरक्षक की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: June 2, 2022 10:03 IST

माली में 2012 से इस्लामी कट्टरपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए संघर्ष जारी है। संयुक्त राष्ट्र बल ने बताया कि 2013 से उसके 250 से अधिक शांतिरक्षक और कर्मी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाली में 2012 से इस्लामी कट्टरपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए संघर्ष जारी है।एक सप्ताह में माली के उत्तरी किदाल क्षेत्र में किया गया यह पांचवा हमला है।संयुक्त राष्ट्र बल ने बताया कि 2013 से उसके 250 से अधिक शांतिरक्षक और कर्मी मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र: उत्तरी माली में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के काफिले पर बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें जॉर्डन के एक शांतिरक्षक की मौत हो गई और जॉर्डन के ही तीन अन्य शांतिरक्षक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि काफिले पर छोटे हथियारों और रॉकेट लांचर के जरिए हमलावरों ने करीब एक घंटे तक हमला किया।

दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हमले की कड़ी निंदा की और शांतिरक्षकों के परिवार, जॉर्डन की सरकार तथा वहां के लोगों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि माली में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन के अनुसार एक सप्ताह में माली के उत्तरी किदाल क्षेत्र में किया गया यह पांचवा हमला है।

गौरतलब है कि माली में 2012 से इस्लामी कट्टरपंथी उग्रवाद को रोकने के लिए संघर्ष जारी है। फ्रांसीसी नेतृत्व वाले एक सैन्य अभियान की मदद से चरमपंथी विद्रोहियों को माली के उत्तरी शहरों से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वे रेगिस्तानी क्षेत्र में फिर से एकत्र हो गए और उन्होंने माली की सेना तथा उसके सहयोगियों पर हमले शुरू कर दिए।

नागरिकों और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर उत्तरी तथा मध्य क्षेत्रों में हो रहे हमलों से स्थिति अब और बदतर हो गई है । माली की सेना ने करीब छह साल चले संघर्ष के बाद फरवरी 2020 में एक बार फिर किदाल को अपने कब्जे में ले लिया था।

उत्तरी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों को भी तैनात किया गया है। संयुक्त राष्ट्र बल ने बताया कि 2013 से उसके 250 से अधिक शांतिरक्षक और कर्मी मारे गए हैं।

टॅग्स :Maliफ़्रांसFrance
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत