लाइव न्यूज़ :

मालदीव इजरायलियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा, मोहम्मद मुइज्जू के कार्यालय ने लिया फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2024 12:00 IST

मालदीव ने घोषणा की है कि वह गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध के बीच इजरायली पासपोर्ट धारकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देमालदीव इजरायलियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगाहिंद महासागर में स्थित ये द्वीप देश पर्यटन के लिए जाना जाता हैमोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह घोषणा की

नई दिल्ली: मालदीव ने घोषणा की है कि वह गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध के बीच इजरायली पासपोर्ट धारकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा। हिंद महासागर में स्थित ये द्वीप देश पर्यटन के लिए जाना जाता है। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह घोषणा की। मालदीव अपने शानदार रिसॉर्ट्स और फेद रेत के समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि  राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि देश के कानूनों में संशोधन किया जाएगा और प्रयासों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट उपसमिति की स्थापना की जाएगी। प्रतिबंध की खबर के बाद इजरायली विदेश मंत्रालय ने इजरायलियों को मालदीव की यात्रा से बचने की सलाह दी और वहां रहने वाले इजरायली नागरिकों के लिए, देश छोड़ने पर विचार करने की सिफारिश की गई है, क्योंकि यदि वे किसी भी कारण से संकट में पड़ जाते हैं, तो मदद के लिए मुश्किल होगा। इस बीच इजरायली सोशल मीडिया हैंडल इजरायल वार रूम से मालदीव के इस फैसले का मजाक उड़ाया गया है। इसने भारतीय द्वीप लक्षद्वीप का जिक्र करते हुए ये कहा है कि सुना है कि लक्षद्वीप वैसे भी मालदीव से ज्यादा खूबसूरत है। मालदीव के इस फैसले को वहां के नए राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के कट्टरवादी रूख से जोड़ के भी देखा जा रहा है।

बता दें कि दुनिया भर से जंग रोकने की अपीलों के बीच भी इजरायल ने गाजा में अपना सैन्य अभियान जारी रखा है। इजरायल की सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी गाजा के राफा शहर के मध्यवर्ती इलाकों में सैन्य कार्रवाई तेज किए जाने की पुष्टि की। सेना ने एक बयान में कहा कि मध्य राफा में इजरायली सैनिकों ने हमास द्वारा उपयोग की जाने वाली सुरंगों का पता लगाया है तथा इसके हथियार भंडारण स्थान को ध्वस्त कर दिया है।

इजरायल ने छह मई को शहर पर अपना जमीनी हमला शुरू किया था और वह मुख्य रूप से इसके पूर्वी जिलों और मिस्र की सीमा के करीब अपना अभियान चला रहा है। इस सप्ताह, इजराइली बल शहर के पश्चिमी जिले तेल अल-सुल्तान में भी पहुंच गये। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और लाखों विस्थापित हुए हैं।

टॅग्स :इजराइलमालदीवलक्षद्वीपबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा