लाइव न्यूज़ :

भारत ने मालदीव को रक्षा प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए भेजा था न्योता, ठुकराया

By भाषा | Updated: April 4, 2018 20:44 IST

मालदीव ने नई दिल्ली को बता दिया है कि इसके रक्षा मंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं और इसलिए उनके लिए प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना संभव नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैलः मालदीव ने रक्षा प्रदर्शनी में मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के भारत के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। हथियारों और सैन्य उपकरणों की द्विवार्षिक प्रदर्शनी अगले हफ्ते चेन्नई में होगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मालदीव के इस निर्णय को नयी दिल्ली के लिए झटका माना जा रहा है जिसने इस वर्ष की शुरुआत में प्रायद्वीप में आपातकाल लगाने के लिए अब्दुल्ल यामीन की सरकार की आलोचना की थी।

सूत्रों ने बताया कि मालदीव ने नई दिल्ली को बता दिया है कि इसके रक्षा मंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं और इसलिए उनके लिए प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना संभव नहीं है। प्रदर्शनी दक्षिण चेन्नई के तिरूविदानदाई में 11 से14 अप्रैल तक चलेगी।

मालदीव ने भारत में छह से 13 मार्च तक होने वाले आठ दिवसीय नौसेना अभ्यास मिलन में भी शामिल होने के निमंत्रण को फरवरी में ठुकरा दिया था। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन द्वारा पांच फरवरी को आपातकाल की घोषणा करने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंध काफी खराब हो गए।

भारत ने मालदीव में एक महीने के लिए आपातकाल बढ़ाने पर 21 फरवरी को कड़ी आपत्ति जताई थी। आपातकाल 45 दिनों बाद हटाया गया।

टॅग्स :मालदीवरक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

भारतMohamed Muizzu India Visit: आज मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; जानें 5 दिवसीय दौरे में क्या है खास

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल