लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के नए प्रधानमंत्री ने विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कही

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:43 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 22 अगस्त (एपी) मलेशिया के नए प्रधानमंत्री इस्माइल सबरी याकूब ने रविवार को अपने पहले राष्ट्रीय संबोधन में सौहार्दपूर्ण बातें कीं और कहा कि महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को पुनर्बहाल करने में वह विपक्ष का साथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद इस्माइल ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई के कारण 2018 के बाद दो बार सरकार बदली जो देश के लिए हानिकारक है और लोगों को इससे दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘‘अब आगे बढ़ते हैं। राजनीतिक रूप से मजबूत बनते हैं।’’नए प्रधानमंत्री (61) ने कहा कि वह कोविड-19 से लड़ने में विपक्ष को नेशनल रिकवरी काउंसिल एवं कमिटी का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एकता के माध्यम से राजनीतिक स्थिरता हासिल की जानी चाहिए और इसमें अलग-अलग दलों का सहयोग भी शामिल है।’’ इस्माइल की सत्ता में वापसी को कई लोग यथास्थिति बने रहने के तौर पर देखते हैं। प्रधानमंत्री मुहयुद्दीन यासीन की सरकार में वह उप प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने गठबंधन में अंदरूनी संघर्ष के कारण 18 महीने से भी कम समय के अंदर सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी