लाइव न्यूज़ :

मैक्रों और पुतिन के बीच बेलारूस सीमा तनाव को कम करने पर बातचीत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 10:32 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 16 नवंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के साथ यूरोपीय संघ की सीमाओं पर बढ़ते प्रवासी दबाव को लेकर तनाव कम करने की आवश्यकता के बारे में सोमवार को फोन पर बात की। मैक्रों के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

एलिसे (रूसी राष्ट्रपति भवन) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, करीब ढाई घंटे चली बातचीत में, दोनों ने ‘‘शरणार्थियों के लिए मानवीय प्रयासों की जरूरत’’ पर सहमति जताई लेकिन किसी ठोस कदम की घोषणा नहीं की।

यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा कि प्रवासी दबाव बनाने में मॉस्को की भूमिका रही है और वह इसे कम करने में मदद कर सकता है।

बातचीत के बारे में क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने मैक्रों को बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ अपने संबंधों में बारे में बताया और “ईयू देशों तथा बेलारूस के नेतृत्व के बीच प्रत्यक्ष रूप से पनपी समस्याओं पर चर्चा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने "पोलैंड के सीमा प्रहरियों द्वारा शरणार्थियों के साथ अत्यंत कठोर व्यवहार" किए जाने का भी उल्लेख किया। पोलिश सेना लोगों को पोलैंड में प्रवेश करने से रोक रही है और उन शरणार्थियों को बेलारूस वापस भेज रही है जो सीमा पार कर रहे हैं।

बेलारूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बेल्टा’ के मुताबिक सोमवार को लुकाशेंको ने जर्मनी की निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल से, “बेलारूस-पोलैंड, बेलारूस-लिथुआनिया और बेलारूस-लातविया सीमाओं पर स्थिति” के बारे में भी करीब 50 मिनट तक बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?