लाइव न्यूज़ :

लूलू समूह के चेयरमैन यूसुफ अली की अबु धाबी में सर्जरी हुई

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:50 IST

Open in App

कोच्चि, 16 अप्रैल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में करिश्माई रूप से बचे एनआरआई कारोबारी और लूलू समूह के प्रमुख एम ए यूसुफ अली की अबू धाबी के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की गई।

कंपनी ने बताया कि यह सर्जरी मंगलवार को अबू धाबी के बुरजील अस्पताल में हुई।

लूलू समूह ने कल रात जारी बयान में कहा, “ जर्मनी के प्रख्यात न्यूरोसर्जन प्रोफेसर डॉ शावारबी की अगुवाई में 25 चिकित्सकों की एक टीम ने यह सर्जरी की है और यूसुफ अली धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।”

खाड़ी देश के भारतीय कारोबारी युसूफ अली अबू धाबी के शाही परिवार द्वारा भेजे गए विशेष विमान से सोमवार को वहां लौट गए थे।

युसूफ अली, उनकी पत्नी, दो अन्य यात्रियों और दो पायलटों को 11 अप्रैल को भारी बारिश के बीच दलदली जमीन पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तत्काल यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे पनंगड़ इलाके में घटी थी जब अली कोच्चि में अपने घर से यहां पास के एक अस्पताल में किसी रिश्तेदार को देखने के लिए निकले थे।

शॉपिंग मॉल और लूलू हाइपरमार्केट की श्रृंखला चलाने वाला अबू धाबी स्थित अली का लूलू समूह पश्चिम एशिया तथा उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र में शीर्ष खुदरा कारोबारी कंपनी है।

यूसुफ अली को हाल ही में फोर्ब्स की 2021 की अरबपतियों की सूची में पश्चिम एशिया का सबसे अमीर भारतीय घोषित किया गया था। उन्हें पश्चिम एशिया में सर्वाधिक प्रभावशाली भारतीय बताया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना