लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: मामूली बहस के चलते जज ने पत्नी को मारी गोली, आरोपी के घर से पुलिस को मिले दर्जनों बंदूक और 26 हजार राउंड के गोले-बारूद

By आजाद खान | Updated: August 16, 2023 14:20 IST

घटना के बाद जज ने अपने कोर्ट के कलर्क को मैसेज भेजा था और कहा था कि कल वह काम पर नहीं आ पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक जज ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि मामूली बहस के कारण यह हत्या हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दर्जनों बंदूक और 26 हजार राउंड के गोले-बारूद जब्त किए है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जेफरी फर्ग्यूसन नामक एक जज पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। दावा है कि एक बहस के दौरान कथित तौर पर जज ने अपनी पत्नी शेरिल की गोली मारकर हत्या कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद जज ने 911 पर कॉल किया और एक सहायक चिकित्सक की मांग की थी। पुलिस को जज के घर से दर्जनों बंदूकें और 26 हजार राउंड के गोला-बारूद को बरामद किए है। 

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेफरी फर्ग्यूसन और उनकी पत्नी शेरिल एक रेस्तरां में गए थे जहां दोनों के बीच कुछ बात को लेकर बहस हुई थी। यह बहस घर वापसी तक जारी थी और बात-बात में जज ने शेरिल के तरह ऊंगली उठाई थी जिस पर उसने कथित तौर पर कहा था कि इस तरह से ऊंगली क्यों दिखा रहे हो, गोली ही मार दो। 

इसके बाद जज ने अपने टखने के पिस्तौलदान से बंदूक निकाली और शेरिल की छाती पर गोली चला दी। बताया जाता है कि इसके बाद उसने 911 को कॉल कर मेडिकल सहायता की मांग की थी। 911 के अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या उसने अपनी पत्नी की हत्या की है तो उसने कहा कि वह इस समय इस मुद्दे पर बात नहीं कर सकते हैं। 

जज को मिला बेल, शराब न पीने का दिया गया आदेश

यही नहीं घटना के बाद जज ने अपने कोर्ट के क्लर्क बेलीफ को मैसेज भेजा और कहा कि वह काल से काम पर नहीं आ पाएगा। ऐसे में घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस जज के घर पहुंची और वहां से उन्हें कई बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला।

जेफरी फर्ग्यूसन जो 2015 से न्यायाधीश हैं ने हत्या के आरोप से इनकार किया है और दावा किया कि यह एक हादसा था। ऐसे में कोर्ट ने जज को जमानत पर रिहा कर दिया है और शराब न पीने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी, ऐसे में इस तारीख को जज को पेश होने का कहा गया है। 

टॅग्स :अमेरिकाLos Angelesक्राइमकोर्टPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO