लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में बेंजामिन नेतन्याहू, भ्रष्टाचार मुकदमे का करेंगे सामना, सबसे लंबे वक्त तक इजरायल प्रधानमंत्री के रूप में काम करने का रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: May 23, 2020 20:35 IST

इजरायल प्रधानमंत्री के रूप में पिछले वर्ष रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके बेंजामिन नेतन्याहू जब भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करने जा रहे हैं। वह पद पर रहते हुए ऐसी स्थिति से गुजरने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके बेंजामिन नेतन्याहू जब भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करेंगे तो वह पद पर रहते हुए ऐसी स्थिति से गुजरने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।रविवार को भ्रष्टाचार के कई आरोपों के सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच यरुशलम की जिला अदालत में पेश होंगे।

यरुशलम: इजरायल में सबसे लंबे वक्त तक के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले वर्ष रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके बेंजामिन नेतन्याहू जब भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करेंगे तो वह पद पर रहते हुए ऐसी स्थिति से गुजरने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। वह रविवार को भ्रष्टाचार के कई आरोपों के सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच यरुशलम की जिला अदालत में पेश होंगे।

यह चौंकाने वाला परिदृश्य इजरायल को एक ऐसे राजनीतिक और कानूनी परिदृश्य में पहुंचा देगा जहां आखिरकर एक ऐसे नेता के करियर पर पूर्ण विराम की प्रक्रिया संभवत: शुरू होगी जो एक दशक से भी अधिक समय से मतपत्रों में अजेय रहे हैं। नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वास तोड़ने और रिश्वत लेने जैसे कई आरोप हैं। वह धनी दोस्तों से शैंपेन और सिगार जैसे महंगे उपहार लेने और अपने एवं अपने परिवार के पक्ष में अनुकूल खबरों के लिए मीडिया घरानों की पक्षधरता करने के आरोप से घिरे हैं।

सबसे गंभीर मामले में उनपर एक ऐसे कानून को आगे बढ़ाने का आरोप है जिससे एक बड़ी दूरसंचार कंपनी को लाखों डालर का फायदा हुआ तथा कंपनी की लोकप्रिय खबरियां वेबसाइट के संदर्भ में संपादकीय वर्चस्व हासिल हुआ। नेतन्याहू ने इन आरोपों का खंडन किया है और दावा किया कि वह अत्याधिक आक्रामक पुलिस, पक्षपातपूर्ण अभियोजकों एवं विरोधी मीडिया के ‘तख्तापलट के प्रयास’ के शिकार हैं।

नेतन्याहू सुनवाई का सामना करने वाले पहले इजरायली नेता नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट और पूर्व राष्ट्रपति मोशे काटसाव 2010 में जेल गये। ओल्मर्ट भ्रष्टाचार के मामले जबिक काटसाव बलात्कार के मामले में जेले गये। लेकिन दोनों आरोपों का सामना करने के लिए पद से हट गये थे।

टॅग्स :यरुशलमबेंजामिन नेतन्याहूइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?