लाइव न्यूज़ :

लीबिया: दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 13 लोगों की हुई मौत, 95 से अधिक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2022 07:47 IST

इस पर बोलते हुए लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हिंसक झड़प में अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों को भी निशाना बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मिलिशियाओं ने अस्पतालों पर भी गोलीबारी की और एम्बुलेंसों का भी रास्ता रोका गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलीबिया में हुए हिंसक झड़प में 13 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच सत्ता के लिए यह झड़प हुई है। इस झड़प में लीबिया के एक चर्चित हास्य कलाकार की भी मौत हो गई है।

त्रिपोली: लीबिया की राजधानी त्रिपोली में दो प्रतिद्वंद्वी प्रशासकों द्वारा समर्थित मिलिशिया के बीच हिंसक झड़पों में शनिवार को 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना से लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच हिंसा फिर से शुरू होने की आशंका पैदा हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 95 से अधिक घायल हो गए हैं। उसने बताया कि प्रभावित इलाकों से 64 परिवारों को बचाया गया है। 

सत्ता के लिए हिंसा की आशंका

प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद देइबाह की सरकार ने दावा किया कि यह झड़प तब शुरू हुई जब एक मिलिशिया ने दूसरे मिलिशिया पर गोली चलाई। हालांकि, यह गोलीबारी प्रधानमंत्री देइबाह और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्री फैथी बशागा के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा लग रही है। गौरतलब है कि बशागा तटीय शहर सिरते से काम कर रहे हैं। 

देइबाह और बशागा दोनों को मिलिशिया का समर्थन हासिल है और बशागा अपने प्रतिद्वंद्वी को हटाने के लिए त्रिपोली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। बशागा द्वारा त्रिपोली में अपनी सरकार बनाने की मई में की गई कोशिश के बाद से झड़प शुरू हो गयी थी, जिसके कारण उन्हें राजधानी से हटना पड़ा था। 

हिंसा में हास्य कलाकार की हुई मौत

आपात सेवाओं के प्रवक्ता मालेक मर्सेत ने बताया कि हिंसा की नई घटना में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक हास्य कलाकार मुस्तफा बराका है, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलिशिया तथा भ्रष्टाचार का मखौल उड़ाने वाले वीडियो के लिए जाना जाता था जबकि एक अन्य नागरिक की मौत भी गोली लगने से हुई। 

उन्होंने बताया कि रातभर हुई झड़पों में कई नागरिक घायल हो गए और यह झड़प शनिवार दोपहर तक चलती रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी में अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों पर गोलाबारी की गई और एम्बुलेंस को नागरिकों को लाने से रोका भी गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो