लाइव न्यूज़ :

VIDEO: इंग्लैंड सांसद ने ली 'भगवत गीता' की शपथ, जानिए क्यों

By धीरज मिश्रा | Updated: July 11, 2024 14:49 IST

VIDEO: भगवदगीता के प्रति प्रेम सिर्फ भारत तक ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला इंग्लैंड में। यहां पर भारतीय मूल की शिवानी राजा ने भगवतगीता की शपथ ली है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवानी राजा ने भगवत गीता की शपथ ली सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल लीसेस्टर ईस्ट सीट से सांसद चुनी गई हैं शिवानी राजा

VIDEO: भगवदगीता के प्रति प्रेम सिर्फ भारत तक ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला इंग्लैंड में। यहां पर भारतीय मूल की शिवानी राजा ने भगवतगीता की शपथ ली है। राजा 37 वर्षों में लीसेस्टर ईस्ट सीट जीतने वाली पहली कंजर्वेटिव सांसद बन गई हैं। यूके संसद में 10 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह था। जहां शिवानी राजा ने पवित्र भगवद गीता के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली।

राजा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आज लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद में शपथ लेना मेरे लिए सम्मान की बात थी। गीता की शपथ के साथ शिवानी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया गया। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि भगवद गीता आपको सर्वोत्तम संभव तरीके से शासन करने के लिए प्रेरित करे। दूसरे यूजर ने लिखा कि शिवानी, बहुत बढ़िया। यह देखना भी अच्छा है कि आपने हमारे पवित्र ग्रंथों को उचित सम्मान दिया।

जीतने का रिकॉर्ड बनाया

शिवानी राजा की महत्वपूर्ण जीत ने निर्वाचन क्षेत्र पर लेबर पार्टी की 37 साल पुरानी पकड़ को तोड़ दिया। 29 वर्षीय शिवानी ने 14,526 वोट हासिल किए, उन्होंने लेबर के राजेश अग्रवाल को हराया, जिन्हें सिर्फ़ 10,100 वोट मिले। निर्वाचन क्षेत्र में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के साथ काफ़ी मुक़ाबला हुआ, जिसमें पूर्व सांसद क्लाउड वेब और कीथ वाज़ शामिल थे, जो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे।

चुनाव के बाद अपने बयान में, राजा ने आगे के काम की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि यह वास्तव में बदलाव का समय है। हाल ही में हुए यू.के. चुनावों में लेबर पार्टी ने 411 सीटें हासिल कीं, जबकि कंज़र्वेटिव पार्टी सिर्फ़ 121 सीटों पर सिमट गई। लिबरल डेमोक्रेट्स ने 72 सीटें जीतीं, और स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने नौ सीटें हासिल कीं। उत्तरी आयरलैंड में सिन फेन ने सात सीटें जीतीं, और डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी ने पांच सीटें जीतीं।

टॅग्स :इंग्लैंडऋषि सुनकPerthसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!