लाइव न्यूज़ :

जी7 देशों के नेता अफगानिस्तान संकट पर करेंगे चर्चा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के संकट पर जी7 देशों की मंगलवार को डिजिटल बैठक होगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दो महीने पहले दुनिया के सात देशों के नेताओं की बैठक इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्र में हुई थी। यह एक खुशी का अवसर था क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण दो वर्षों बाद यह बैठक हुई थी। ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने कहा कि बैठक के दौरान, जॉनसन समूह (जी) सात के नेताओं से अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े रहने और शरणार्थियों और मानवीय सहायता को मजबूत करने का आह्वान करेंगे। जी7 देशों में ब्रिटेन के अलावा, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिका की केन्द्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स ने तालिबान के नेता अब्दुल गनी बरादर के साथ काबुल में सोमवार को गुप्त बैठक की। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले बर्न्स की बरादर के साथ बैठक की सूचना दी। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर खबर की पुष्टि की। जी 7 देशों की विदेश मामलों की समितियों के प्रमुखों ने मंगलवार को एक पत्र में नेताओं से आग्रह किया कि ‘‘अफगानिस्तान से सैन्य मदद से लोगों को निकाले जाने के लिए मनमाने ढंग से समय सीमा तय करने से बचें।’’ जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अन्य, सभी विदेशी नागरिकों के साथ-साथ अफगान नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालना सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन पर अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी के लिए 31 अगस्त की समय सीमा बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा, ‘‘ब्रिटिश का रूख यह है कि यदि संभव हो तो हम अधिक समय तक रहना चाहते हैं लेकिन काबुल हवाई अड्डे पर 1,000 ब्रिटिश सैनिक अभियान को जारी रखने में असमर्थ होंगे, जब बहुत बड़ा अमेरिकी दल वहां से चला जाएगा।’’ बैठक से पहले व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन और जॉनसन ने फोन पर बात की थी और ‘‘वर्तमान स्थिति के प्रबंधन और अफगानिस्तान नीति के लिए एक आम सहमति बनाने में सहयोगियों और भागीदारों के साथ घनिष्ठ समन्वय के महत्व’’ पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!