लाइव न्यूज़ :

Viral Video: न्यूजीलैंड की संसद में माओरी समुदाय की महिला नेता ने दिया दमदार भाषण, वीडियो वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 5, 2024 16:01 IST

21 वर्षीया हाना-राविती माईपी-क्लार्क ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच के एक छोटे से शहर हंटली से हैं। माईपी-क्लार्क न्यूजीलैंड के सबसे पुराने निवासी माओरी समुदाय से आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाईपी-क्लार्क ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच के एक छोटे से शहर हंटली से हैंह एक माओरी सामुदायिक उद्यान चलाती हैमाईपी-क्लार्क न्यूजीलैंड के सबसे पुराने निवासी माओरी समुदाय से आती हैं

Viral Video: न्यूज़ीलैंड की संसद में देश के सबसे पुराने निवासी माओरी समुदाय की एक सदस्य के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाषण के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं हाना-राविती माईपी-क्लार्क सिर्फ 21 साल की हैं और 170 साल में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद हैं। 

हाना-राविती माईपी-क्लार्क  पिछले साल अक्टूबर में देश के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित सांसदों में से एक, नानैया महुता को पद से हटाकर संसद के लिए चुनी गईं।  नानैया महुता ने 2008 से हौराकी-वाइकाटो सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 

माईपी-क्लार्क न्यूजीलैंड के सबसे पुराने निवासी माओरी समुदाय से आती हैं। यह देश का मूल समुदाय है और उनके दादा तैतिमु माईपी भी एक माओरी कार्यकर्ता समूह नगा तमातोआ के सदस्य हैं।

अपनी स्थानीय भाषा में दिए गए भाषण में माईपी-क्लार्क ने अपने मतदाताओं से एक वादा किया। यह भाषण दिसंबर 2023 में दिया गया था। न्यूज़ीलैंड हेराल्ड के अनुसार उनके भाषण का अर्थ था कि "मैं तुम्हारे लिए मर जाऊंगी... मैं तुम्हारे लिए जीऊंगी।"

21 वर्षीया हाना-राविती माईपी-क्लार्क ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच के एक छोटे से शहर हंटली से हैं। वह एक माओरी सामुदायिक उद्यान चलाती है जो बच्चों को समुदाय के चंद्र कैलेंडर के अनुसार बागवानी के बारे में शिक्षित करता है। द गार्जियन के अनुसार वह खुद को राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि माओरी भाषा के संरक्षक के रूप में देखती हैं और उनका मानना ​​है कि माओरी की नई पीढ़ी की आवाज को सुनने की जरूरत है।

टॅग्स :वायरल वीडियोन्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल