लाइव न्यूज़ :

विज्ञापन में आइसक्रीम खाती नजर आई महिला तो कंपनी पर दर्ज हुआ केस, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 17:23 IST

क्या किसी महिला का आइसक्रीम खाना गलत है? या फिर किसी महिला का किसी आइसक्रीम का विज्ञापन करना विवाद की वजह हो सकता है? भले ही आपका जवाब ना हो पर ईरान में एक महिला के आइसक्रीम खाने वाले एड पर आपत्ति जाहिर की गई है। मामला इतना बढ़ गया कि ईरान की आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी डोमिनो के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के आइसक्रीम खाने वाले विज्ञापन पर विवाद ईरान की आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी पर हुआ केस इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने विज्ञापन को बताया महिलाओं के आचरण के खिलाफ

 तेहरान: आइसक्रीम लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद होती है। महिला पुरुष या फिर बच्चे तो आइसक्रीम के दिवाने होते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है कि  एक महिला का आइसक्रीम खाना आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। कुछ एसा ही हुआ है ईरान में। ईरान की आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी पर एक विज्ञापन को लेकर अब केस दर्ज हो गया है। मामला विज्ञापन में आइसक्रीम खा रही महिला को लेकर है। बता दें कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने ये केस दर्ज कराया हैं। 

विज्ञापन को लेकर दर्ज कराया केस 

दरअसल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने ईरान की आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी डोमिनो पर दो विवादित विज्ञापनों को लेकर ये केस दर्ज कराए हैं। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का आरोप है कि ये दोनों विज्ञापन सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ है। विज्ञापन में एक महिला आइसक्रीम खाती हुई नज़र आती है। जिसकी वजह से विज्ञापन को महिलाओं के आचरण के खिलाफ बताया जा रहा है। 

महिलाओं के लिए ईरान में हैं कड़े नियम 

बता दें कि ईरान एक इस्लामिक देश है जहां महिलाओं के लिए कड़े नियम कानून है। ऐसे में ईरान में ये विज्ञापन विवाद की वजह बन गया है। ईरान के एक न्यूज़ चैनल की तरफ से विज्ञापन का वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी गई है कि आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी पर केस दर्ज हुआ है। हालांकि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की तरफ से केस दो विज्ञापनों को लेकर दर्ज कराया गया है। 

टॅग्स :ईरानमहिलाटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत