लाइव न्यूज़ :

Terran 1: 3D प्रिंटेड तकनीक से बने रॉकेट ‘टेरान' के कई प्रक्षेपण हुए असफल, शुरु होते ही लॉन्च पैड पर ही रह गया खड़ा

By भाषा | Updated: March 12, 2023 12:34 IST

आपको बता दें कि रिलेटिविटी स्पेस ने शनिवार को पहली बार समस्या के लिए स्वचालित सॉफ्टवेयर को और दूसरी बार समस्या के लिए ईंधन के कम दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। इस रॉकेट का बुधवार को भी प्रक्षेपण करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खराब वॉल्व के कारण एक मिनट के भीतर यह प्रयास नाकाम हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के पहले 3D प्रिंटेड रॉकेट ‘टेरान' का प्रक्षेपण आखिरी लम्हों में रद्द हो गया है। कई प्रयास के बाद भी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक नहीं की जा सकी थी। ऐसे में यह रॉकेट दोबारा कब फिर प्रक्षेपण किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

वॉशिंगटन डीसी: लगभग पूरी तरह 3डी प्रिंटेड तकनीक से बने रॉकेट ‘टेरान’ की पहली उड़ान शनिवार को नाकाम रही। यह रॉकेट एक के बाद एक प्रक्षेपण में नाकाम होने के बाद अपने लॉन्च पैड पर ही खड़ा है। 

रॉकेट ‘टेरान’ को उड़ाने की कई कोशिश हुए नाकाम

शनिवार को इंजन चालू हुआ, लेकिन अचानक बंद हो गया जिससे रिलेटिविटी स्पेस का रॉकेट ‘टेरान’ अपने पैड पर ही खड़ा रहा। इसे केप केनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन से दोबारा उड़ाने की कोशिश की गई, लेकिन फ्लाइट कम्प्यूटर ने 45 सेकेंड शेष रहते उलटी गिनती रोक दी थी। 

इस कारण नहीं उड़ पाया रॉकेट ‘टेरान’ 

रिलेटिविटी स्पेस ने शनिवार को पहली बार समस्या के लिए स्वचालित सॉफ्टवेयर को और दूसरी बार समस्या के लिए ईंधन के कम दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। इस रॉकेट का बुधवार को भी प्रक्षेपण करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खराब वॉल्व के कारण एक मिनट के भीतर यह प्रयास नाकाम हो गया। 

दोबारा प्रक्षेपण के बारे में नहीं दी गई है कोई जानकारी

अभी कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह फिर कब प्रक्षेपण का प्रयास करेगी। बता दें कि यह रॉकेट 110 फुट लंबा है। रॉकेट ‘टेरान’ के बारे में बोलते हुए रिलेटिविटी स्पेस ने कहा कि इंजन समेत रॉकेट का 85 प्रतिशत हिस्सा कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में कंपनी के मुख्यालय में रखे बड़े 3डी प्रिंटरों से बनाया गया है। 

टॅग्स :RocketsAmericaUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं