लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: नरम पड़े प्रदर्शनकारी, कब्जे में ली गई सरकारी इमारतों को खाली करेंगे

By शिवेंद्र राय | Updated: July 14, 2022 13:51 IST

श्रीलंका में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारी कब्जे में ली गई सरकारी इमारतों को खाली करने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है जिससे जनता में रोष है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में नरम पड़े प्रदर्शनकारीसरकारी इमारतों को खाली करने के लिए राजी हुएराष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है

कोलंबो: श्रीलंका में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारी कब्जा की गई सरकारी इमारतों को शांति पूर्वक खाली कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया था। श्रीलंका में फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका निभा रहे प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने प्रदर्शनकारियों से सरकारी इमारतों और कार्यालयों को खाली करने की अपील की थी। रानिल विक्रमसिंघे ने सुरक्षाबलों के स्थिति नियंत्रण में करने कि लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश भी दिए थे।

मालदीव पहुंचे गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग चुके हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गोटबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि राजपक्षे सउदी अरब जा रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया ने अब तक इस्तीफे का एलान नहीं किया है। हालांकि, इस बीच गोटबाया ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वे काफी दबाव में हैं और सिंगापुर पहुंचते ही इस्तीफा देंगे। बता दें कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति को 13 जुलाई को ही इस्तीफा देना था लेकिन उन्होंने इसका एलान नहीं किया।

नरम पड़े प्रदर्शनकारी

लंबे समय तक कड़ा प्रतिरोध करने के बाद अब प्रदर्शनकारी भी नरम पड़ने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से शांतिपूर्वक हट रहे हैं, लेकिन अपना संघर्ष जारी रखेंगे।"

सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करने वाले एक वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु ने 200 साल से अधिक पुराने राष्ट्रपति भवन को अधिकारियों को वापस सौंपने और इसकी मूल्यवान कला और कलाकृतियों को संरक्षित करने की अपील की थी। भिक्षु ओमालपे सोबिथा ने संवाददाताओं से कहा, "यह इमारत एक राष्ट्रीय खजाना है और इसे संरक्षित किया जाना चाहिए।"

संयुक्त राष्ट्र ने की शांति की अपील

श्रीलंका में जारी प्रदर्शनों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "मैं सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं।"

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya RajapaksaमालदीवMaldives
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत