लाइव न्यूज़ :

लाहौरः ‘झूठी शान के नाम पर’ दो किशोरियों और पुरुष की हत्या, एक व्यक्ति के नाक-कान काट डाले, पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने कहा- प्रति वर्ष 1000 से अधिक महिलाओं की हत्या...

By भाषा | Updated: June 21, 2023 14:20 IST

पुलिस ने बताया कि पहली घटना में पंजाब में राजधानी लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले में नसीर अहमद को अपनी 19 वर्षीय बेटी पर अपने ही क्षेत्र के मुख्तार से प्रेम-संबंध का संदेह था।

Open in App
ठळक मुद्देघर में अपनी बेटी की हत्या कर दी गयी और फिर वह मुख्तार के यहां गया एवं उसे चाकू घोंपकर मार डाला।चिनियोट में अहमद शेर ने ‘परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाने’ को लेकर अपनी बहन (18) की हत्या कर दी। हमद ने बहन की हत्या करने के बाद उसका शव नाली में फेंक दिया।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अलग-अलग घटनाओं में ‘झूठी शान के नाम पर’ दो किशोरियों और पुरुष की कथित रूप से हत्या कर दी गयी जबकि एक व्यक्ति के नाक-कान काट डाले गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पहली घटना में पंजाब में राजधानी लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले में नसीर अहमद को अपनी 19 वर्षीय बेटी पर अपने ही क्षेत्र के मुख्तार से प्रेम-संबंध का संदेह था। पुलिस ने कहा, ‘‘ सोमवार को अहमद ने पहले अपने घर में अपनी बेटी की हत्या कर दी गयी और फिर वह मुख्तार के यहां गया एवं उसे चाकू घोंपकर मार डाला।’’

पुलिस के अनुसार अहमद ने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया। एक अन्य घटना में यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर चिनियोट में अहमद शेर ने ‘परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाने’ को लेकर अपनी बहन (18) की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अहमद ने बहन की हत्या करने के बाद उसका शव नाली में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार शेर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वह तो अपनी बहन के प्रेमी की भी जान लेना चाहता था लेकिन वह युवक उसे शहर में नहीं मिला। तीसरी घटना में चिनियोट में पांच भाइयों ने उनकी बहन से कथित प्रेम संबंध रखने को लेकर एक व्यक्ति के नाक-कान काट डाले।

पुलिस ने बताया कि बख्श, रियाज, अता, अहमद और मुख्तार को अपनी बहन पर नसीर के साथ प्रेम संबंध होने का संदेह था, इसलिए उन्होंने पहले अपनी बहन को बुरी तरह पीटा , फिर नीसर के नाक-कान काटकर फरार हो गये।

पुलिस ने संदिग्धों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और उनमें से एक को गिरफ्तार भी किया है। पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर हत्या की घटनाएं आम हैं। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के अनुसार प्रति वर्ष देश में झूठी शान के नाम पर 1000 से अधिक महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा