लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दक्षिण कोरिया में पांबंदिया अगले महीने तक बढ़ायी गईं

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:57 IST

Open in App

सियोल, तीन सितंबर (एपी) दक्षिण कोरिया कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राजधानी के अधिकतर हिस्से में अगले महीने तक पाबंदियों को बढ़ाएगा। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्री क्वोन देओक-चेओल ने शुक्रवार को माना कि वायरस को रोकने के लिए लंबे समय से चल रही पाबंदियों के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि वह ‘‘खतरनाक’’ स्तर पर पहुंच गया है जिससे अधिकारियों के लिए पाबंदियों में ढील के बारे में सोचना मुश्किल है। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने कोविड-19 के 1709 नए मामले दर्ज किए हैं जो लगातार 59वें दिन 1000 से अधिक है। देश में 5.1 करोड़ से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है जो कुल आबादी का 38 प्रतिशत है। सियोल और आस-पास के शहरी इलाकों में ‘लेवल 4’ की पाबंदी लगायी गई है जिसमें शाम छह बजे के बाद तीन या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहता है। हालांकि पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोग चार से अधिक संख्या में एकत्रित हो सकते हैं। रेस्तरां और कैफे के अंदर रात 10 बजे के बाद लोगों के जुटने पर प्रतिबंध है। अधिकारियों को कोरिया में ‘थैंक्सगिविंग’ कार्यक्रम चुसेओक की छुट्टियों के दौरान संक्रमण बढ़ने की आशंका है क्योंकि इस दौरान लाखों लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। यह छुट्टी 21 सितंबर को है। क्वोन ने बताया कि अधिकारी छुट्टी के दौरान ट्रेनों तथा परिवहन के अन्य साधनों में यात्रियों की संख्या सीमित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो