लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पाकिस्तान को चीन निर्मित 20 लाख और टीके मिले

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:53 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 जून पाकिस्तान को टीकाकरण अभियान तेज करने की उम्मीद के बीच चीन द्वारा निर्मित कोरोना वायरस रोधी टीकों की 20 लाख और खुराक मिल गयी है।

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस (पीआईए) का विशेष विमान पीके-6852 बीजिंग से कोविड-19 रोधी सीनोवैक टीके की 20 लाख खुराक लेकर मंगलवार को इस्लामाबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। इससे पहले रविवार को चीन से पाकिस्तान को सीनोवैक के 10 लाख 55 हजार टीके मिले थे।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बनाए नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के अनुसार, ‘‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एनसीओसी के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बाजार से टीके खरीदने की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहा है।’’ इन टीकों को देशभर के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में भेजा जाएगा, जिसके लिए पहले ही बंदोबस्त कर लिए गए हैं।

एनसीओसी ने कहा, ‘‘इस खेप के मिलने के बाद देश भर में रोज लगाए जाने वाले टीकों की संख्या बढ़ायी जाएगी।’’

इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार को कोरोना वायरस के 930 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 950,768 हो गए। 39 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,073 हो गयी।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने चीन द्वारा दान दिए गए करीब 10 लाख सीनोफार्म टीकों के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान मार्च में शुरू किया था। सबसे पहले बुजुर्ग और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। शुरुआत में 30 साल या उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए सीमित टीके थे। अब 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा