लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: न्यूजीलैंड में बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:59 IST

Open in App

वेलिंगटन, 23 अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कम से कम शुक्रवार तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रखेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों के कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप के 35 नए मामले सामने आने की जानकारी देने के बाद यह खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में पिछले साल अप्रैल से किसी एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। पिछले सप्ताह मामले बढ़ने शुरू हुए थे और अभी तक देश में 107 मामले सामने आ चुके हैं। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में कम से कम इस महीने के अंत तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जहां ज्यादातर मामले सामने आए हैं। जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, ‘‘ हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। हमें और अधिक निश्चिंत होने की आवश्यकता है। हम ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। दुनिया ने हमें यही सिखाया है कि कोविड-19 के इस स्वरूप को लेकर सतर्क रहें।’’ अर्डर्न ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने एक सप्ताह के लिए नियमित संसद सत्र स्थगित करने का फैसला किया है। विपक्षी सांसदों ने इस कदम की आलोचना की है। इस बीच, ऐसा लगता है कि पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि लॉकडाउन ‘डेल्टा’ स्वरूप को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम नहीं होगा। यह केवल इसके प्रसार को धीमा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि लॉकडाउन ‘‘ देश में रहने का स्थायी तरीका नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि 16 साल और उससे अधिक उम्र की आबादी के टीकाकरण की दर 80 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद राज्यों को अपनी सीमाएं खोलनी चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिडनी में सर्वाधिक 800 से अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मेलबर्न में 71, कैनबरा में 16 मामले सामने आए। तीनों शहरों में लॉकडाउन लगा है। वहीं, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार का कोई मामला नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की करीब 24 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew Year 2026 Celebration: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से शुरू हुआ नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ हुआ 2026 का स्वागत

विश्वन्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस का पीएम बनना हुआ तय, कोविड में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के कारण आए थे चर्चा में

विश्वब्लॉग: जैसिंडा का पीएम पद छोड़ना क्यों चौंकाता है?

विश्वन्यूजीलैंड: पीएम पद से जैसिंडा अर्डर्न दे देंगी इस्तीफा, भावुक होकर कहा- बतौर प्रधानमंत्री 7 फरवरी को होगा मेरा आखिरी दिन, अक्टूबर में है आम चुनाव

विश्वAustralia General Election: स्कॉट मॉरिसन चुनाव हारे, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा