लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : यूरोपीय संघ अमेरिकी यात्रियों पर पाबंदी लगाने की कर सकता है सिफारिश

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:32 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 30 अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के कारण अपने सदस्य देशों को वहां के यात्रियों पर पाबंदी लगाने की सिफारिश कर सकता है। ईयू के एक राजनयिक ने सोमवार को यह जानकारी दी। जून में 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने अमेरिकी यात्रियों पर लगायी गयी पाबंदी खत्म कर दी थी। अब गैर जरूरी यात्रा के लिए सुरक्षित देशों की सूची से अमेरिका को हटाने का फैसला किया जा सकता है। ईयू के राजनयिक के मुताबिक इस सप्ताह यह निर्देश लागू हो सकता है। हालांकि, अब भी इस फैसले की समीक्षा का काम चल रहा है। कोई भी फैसला गैर बाध्यकारी होगा। यूरोपीय संघ के देशों में कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा को लेकर कोई एकीकृत नीति नहीं है और संबंधित देश की सरकार को यह फैसला लेना होता है कि अमेरिकी यात्रियों के लिए सीमा खोली जाए या नहीं। यूरोपीय परिषद कोरोना वायरस के संक्रमण के स्तर के आधार पर अपनी सूची को अद्यतन करता है। हर दो सप्ताह पर इसकी समीक्षा की जाती है। सूची के मुताबिक यात्रा अनुमति के लिए पिछले 14 दिनों में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 के 75 से अधिक मामले नहीं होने चाहिए। हालिया हफ्तों में अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। अमेरिका में पिछले सप्ताह हर दिन औसतन 1,52,000 से ज्यादा मामले आए और अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं