लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब जीतने वाली करोलीना बीलास्का, किस सवाल के जवाब ने दिलाया ताज?

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2022 15:14 IST

70th Miss World: 69वीं मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह द्वारा ताज पहनाए जाने के बाद करोलीना बीलास्का भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान उन्होंने कहा, जब मैंने अपना नाम सुना तो मैं चौंक गई, मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। मैं मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं

Open in App
ठळक मुद्देपोलैंड की करोलीना बीलास्का ने 70वीं मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब जीत लिया हैकरोलीना बीलास्का वर्तमान में प्रबंधन में मास्टर कर रही है और पीएचडी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है

प्यूर्टो रिकोः पोलैंड की करोलीना बीलास्का ( Karolina Biewleska ) ने 70वीं मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब जीत लिया है। बीलास्का को मिस वर्ल्ड 2021 का ताज प्यूर्टो रिको में पहनाया गया। जमैका की 69वीं मिस वर्ल्ड टोनी-एन सिंह (Toni-Ann Singh) ने बीलास्का की ताजपोशी की। मिस वर्ल्ड-2021 प्रतियोगिता में पोलैंड की करोलीना बीलास्का से पूछा गया था कि "सबसे महत्वपूर्ण खोज क्या है जो अभी खोजी जानी बाकी है?" इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "हम सबके पास अनोखे अनुभव हैं। हम छोटे-छोटे प्रयासों से भी...दूसरों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं।  करोलीना ने कहा अगर आप कुछ नया खोजना चाहते हैं तो ज़्यादा सहानुभूति, करुणा, कृतज्ञता रखने का प्रयास करें।"

कौन हैं 70वीं मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं करोलिना बीलास्का

करोलीना बीलास्का वर्तमान में प्रबंधन में मास्टर कर रही है और पीएचडी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। करोलीना एक मॉडल के रूप में भी काम करती हैं। उन्हें तैराकी और स्कूबा डाइविंग और टेनिस और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। एक दिन उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर बनने की उम्मीद है।

करोलीना उस स्वैच्छिक कार्य को लेकर भी बहुत भावुक हैं जिसमें वह शामिल हैं। 'इनटचेबल्स' बीलास्का की पसंदीदा फिल्म है। करोलिना'स ब्यूटी विद ए पर्पस प्रोजेक्ट "ज़ूपा ना पिएट्रीनी" संकट में बेघर लोगों को निरंतर मदद प्रदान करता है और साथ ही इस समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। हर रविवार को वे लॉड्ज में जरूरतमंद लगभग 300 लोगों के लिए गर्म भोजन, भोजन पैकेज, पेय, कपड़े, मास्क, कानूनी सलाह और पेशेवर चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं। 

मैं मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं

69वीं मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह द्वारा ताज पहनाए जाने के बाद बीलास्का भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान उन्होंने कहा, जब मैंने अपना नाम सुना तो मैं चौंक गई, मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। मैं मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और काम पर जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। मैं प्यूर्टो रिको के इस अद्भुत अध्याय को जीवन भर याद रखूंगी।"

 पंजाब में पैदा हुईं भारतीय-अमेरिकी श्री सैनी को फर्स्ट रनर-अप और कोट डि वार की ओलीविया यासी को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मानसा वारानासी सेमीफाइनल में पहुंचीं।बहुप्रतीक्षित मिस वर्ल्ड फ़ाइनल शो को 100 से अधिक देशों में वैश्विक स्तर पर प्रसारित किया गया था। बीलास्का को प्यूर्टो रिको में 70 वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

टॅग्स :Polandभारतहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत