लाइव न्यूज़ :

जानिए कहां और कैसे छपती है अफगानिस्तान की करेंसी, रूपये के मुकाबले इतना मजबूत है अफगानी पैसा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 22:23 IST

अफगानिस्तान में एक अफगानी से लेकर 1000 अफगानी तक की करेंसी चलती है। 01 अफगानी नोट और सिक्का दोनों रूप में उपलब्ध है। हर पांच साल में द अफगानिस्तान बैंक नए नोट छपवाता है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश में छपती है अफगानिस्तान की करेंसी "अफगानी" भारत के 100 रुपये 115 अफगानी के बराबर हैंद अफगानिस्तान बैंक नियन्त्रित करता है अफगानी करेंसी

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां बैंकों की हालत और करेंसी की स्थिति को लेकर भी असमंजस बना हुया है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में एक जमाने में अफगान रुपया चलता था लेकिन 1925 के देश में नई करेंसी "अफगानी" की शुरुआत की गयी।

"द अफगानिस्तान बैंक" नियन्त्रित करता है अफगानी करेंसी: 

अफगानिस्तान की करेंसी को छापने और वितरण का काम वहां का केंद्रीय बैंक "द अफगानिस्तान बैंक" करता है। जिसकी स्थापना 1939 में हुई थी, लेकिन तालिबान के कंट्रोल के बाद से इस बैंक के प्रमुख की गद्दी खाली पड़ी है। हालांकि तालिबान जब पिछली बार सत्ता में आए थे, तब भी उन्होंने अफगानी के प्रचलन को जारी रखा था। तब अफगानी बहुत बुरी तरह से कमजोर हो गयी थी।

ब्रिटिश में छपती है अफगानिस्तान की करेंसी "अफगानी" 

अफगानिस्तान में एक अफगानी से लेकर 1000 अफगानी तक की करेंसी चलती है। 01 अफगानी नोट और सिक्का दोनों रूप में उपलब्ध है। हर पांच साल में द अफगानिस्तान बैंक नए नोट छपवाता है। लेकिन ये नोट अफगानिस्तान में नहीं छपते हैं। माना जाता है कि ब्रिटेन करेंसी प्रेस ही अफगानिस्तान के नोटों का डिजाइन भी करती है। इसके सिक्योरिटी मार्क बहुत अच्छे हैं  इसलिए इसे फेक तरीके से बनाने या छापने की आशंका बहुत कम है। अफगानी नोट 01, 05, 10, 50, 100, 500 और 1000 की मुद्रा में छापे जाते हैं। 

 "अफगानी" के मुकाबले कैसी है भारतीय मुद्रा की स्थिति: 

अफगानिस्तान में फिलहाल उथल पुथल की स्थिति है। उसका असर वहां की मुद्रा पर पड़ने की आशंका है। लेकिन फिलहाल अफगानी मुद्रा स्थिर है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ये बुरी तरह से गिरना शुरू हो जाएगी. फिलहाल भारत के 100 रुपये 115 अफगानी के बराबर हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानमनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल