लाइव न्यूज़ :

खैबर पख्तूनख्वाः घुसपैठ की कोशिश, 30 आतंकवादियों को मार गिराया, एक्शन में आईएसपीआर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 13:09 IST

Khyber Pakhtunkhwa: बयान में कहा गया कि एक त्वरित कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देभारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।आतंकी गतिविधियों के लिए ‘‘विदेशी तत्वों’’ द्वारा न किया जाए।

Khyber Pakhtunkhwa: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 30 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल इलाके में अफगानिस्तान की तरफ सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

एक बयान में कहा गया कि एक त्वरित कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को मार गिराया। इसने कहा कि उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।

बयान में कहा गया, ‘‘यह सफलता हमारे सतर्क खुफिया नेटवर्क की प्रभावशीलता और हमारे बलों की परिचालनगत उत्कृष्टता की परिचायक है।’’ इसमें कहा गया कि अफगानिस्तान को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि उसकी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए ‘‘विदेशी तत्वों’’ द्वारा न किया जाए।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो