लाइव न्यूज़ :

खैबर पख्तूनख्वा सरकार क्षतिग्रस्त किये गये मंदिर का पुनर्निर्माण कराएगी : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:52 IST

Open in App

पेशावर, एक जनवरी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते की शुरूआत में प्रांत में जिस मंदिर में भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी, का प्रांतीय सरकार पुनर्निर्माण कराएगी।

उन्होंने यहां एक समारोह में कहा कि सरकार ने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिये हैं।

बुधवार को लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी। वे इसके विस्तार कार्य का विरोध कर रहे थे।

करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हुए हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

खान ने प्रांत में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पुलिस ने मंदिर पर हुए हमले में संलिप्त रहने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमले के सिलसिले में 45 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर लोग एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं। जमीयत उलेमा ए इस्लाम के नेता रहमत सलाम खट्टक को भी गिरफ्तार किया गया है।

बृहस्पतिवार को खान के विशेष सूचना सहायक एवं प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता कामरान बंगश ने कहा था कि प्रांत की सरकार ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया है।

इस बीच, अल्पसंख्यकों के अधिकारों से संबद्ध एक आयोग ने घटनास्थल का दौरा किया है।

आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों और हिंदू समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की।

मुख्यमंत्री खान ने आयोग को भरोसा दिलाया कि घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेशावर हिंदू समुदाय के नेता सरब दियाल ने बताया कि एक हिंदू धर्म गुरु की समाधि मंदिर परिसर में स्थित है और हिंदू समुदाय के लोग हर बृहस्पतिवार समाधि पर जाते हैं।

श्री परमहंस जी महाराज की समाधि को हिंदू समुदाय पवित्र मानते हैं। करक जिले के टेरी गांव में 1919 में उनके निधन के बाद इसे बनाया गया था।

समाधि को लेकर कई साल पहले एक विवाद शुरू हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?