लाइव न्यूज़ :

खशोगी हत्याकांड: कहां है अमेरिकी पत्रकार की लाश? सऊदी ने उस कुएं की तलाशी की नहीं दी इजाजत 

By भाषा | Updated: October 24, 2018 19:27 IST

वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखने वाले खशोगी की दो अक्टूबर को सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। वह तुर्की की एक महिला से शादी करने के लिए वहां कुछ दस्तावेज हासिल करने गए थे।

Open in App

सऊदी अरब के अधिकारियों ने इस्तांबुल स्थित अपने वाणिज्य दूतावास के बगीचे में मौजूद एक कुएं में तलाशी लेने की तुर्की पुलिस को इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड की जांच के तहत यह इजाजत मांगी गई थी। 

तुर्की पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए इस महीने वाणिज्य दूतावास की दो बार और सऊदी महावाणिज्य दूत के आवास की तलाशी ली है।

वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखने वाले खशोगी की दो अक्टूबर को सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। वह तुर्की की एक महिला से शादी करने के लिए वहां कुछ दस्तावेज हासिल करने गए थे। 

एनादोलु समाचार एजेंसी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि तुर्की पुलिस को सऊदी अधिकारियों ने वाणिज्य दूतावास के बगीचे में स्थित एक कुएं की तलाशी लेने की इजाजत देने से इनकार कर दिया। 

तुर्की इस हत्याकांड की खुद की जांच कर रहा है। लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि खशोगी का शव कहां है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत