लाइव न्यूज़ :

कैलाश मानसरोवर: 1000 तीर्थयात्री नेपाली के पर्वतीय क्षेत्र में कर रहे हैं मदद का इंतजार

By भाषा | Updated: July 5, 2018 17:25 IST

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा से लौटते समय भारी बारिश के कारण फंसे लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हिल्सा से कल 250 भारतीय तीर्थयात्रियों को निकाला गया। 

Open in App

काठमांडो , पांच जुलाई (भाषा) तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की मुसीबतें अब भी खत्म नहीं हुई है और खराब मौसम के बीच नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में फंसे कम से कम 1,000 श्रद्धालुओं का वहां से निकलने का इंतजार जारी है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा से लौटते समय भारी बारिश के कारण फंसे लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। हिल्सा से कल 250 भारतीय तीर्थयात्रियों को निकाला गया। 

नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट कर कहा , "पांच जुलाई की सुबह तक 10 वाणिज्यिक विमान 143 तीर्थयात्रियों को सिमीकोट से नेपालगंज लेकर गए।"

दूतावास ने ट्वीट में कहा , "भारतीय दूतावास की आधिकारिक गणना के मुताबिक , सिमीकोट में 643 और हिल्सा में 350 लोग फंसे हुए हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसका उल्लेख किया जाता है कि संसाधनों के अभाव वाले हिल्सा में फंसे तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है।"

जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार , सिमीकोट में सैकड़ों लोग अब भी विमानों का इंतजार कर रहे हैं। 

'द काठमांडो पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक , खराब मौसम के कारण सोमवार तक जिले में विमानों का आवागमन बाधित हो गया था। 

खबर में कहा गया है कि वहां विमानों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अत्यधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का कम दबाव होना बड़ी चिंता है। इस साल ऑक्सीजन की कमी के कारण पहले ही आठ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 

नेपाल में भारतीय दूतावास ने भावी श्रद्धालुओं के लिए आज एक संशोधित परामर्श जारी किया। 

इसमें कहा गया , "नेपाल में सिमीकोट और हिल्सा में बुनियादी ढांचे की बहुत कमी है। वहां चिकित्सा , आरामदायक बोर्डिंग और अस्थायी आवास की मूल सुविधाओं की कमी है। भावी श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले अपनी चिकित्सा जांच करा लें और साथ ही एक महीने के लिए पर्याप्त दवाइयां साथ में रखें।"

उसने कहा , "सिमीकोट और हिल्सा दुनिया के शेष हिस्सों से केवल वायु मार्ग से जुड़े हैं। इन दो स्थानों तक जाने तथा आने का कोई और तरीका ही नहीं है। इन स्थानों और इससे जुड़े स्थानों में उचित मौसम को देखते हुए ही छोटे विमान / हेलीकॉप्टर उड़ान भर सकते हैं क्योंकि यह बेहद ही दुर्गम क्षेत्र है।" 

दूतावास ने श्रद्धालुओं और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक हॉटलाइन स्थापित की है जिसमें तमिल , तेलुगु , कन्नड़ और मलयालम भाषी कर्मचारी भी हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कैलाश मानसरोवरनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं