लाइव न्यूज़ :

यमन में विस्फोट में पत्रकार और उसके बच्चे की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 01:07 IST

Open in App

सना, नौ नवंबर (एपी) यमन के दक्षिणी शहर अदन में एक यमनी पत्रकार के परिवार के वाहन को निशाना बनाकर मंगलवार को किए गए विस्फोट में महिला पत्रकार और उसके बच्चे की मौत हो गई। यह विस्फोट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सत्ता को हिला देने वाला नया मामला है।

किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली और अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है। प्रधानमंत्री माईन अब्दुल मलिक सईद ने विस्फोट को पत्रकार के वाहन में लगाए गए विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से किया गया "आतंकवादी हमला" करार दिया।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अदन के पास खोरमकसर में उस समय हुआ जब राशा अब्दुल्ला और उनका परिवार डॉक्टर के पास जा रहा था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित अशरक सैटेलाइट टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाली अब्दुल्ला गर्भवती थीं।

उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला और उनके बच्चे जवाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति एवं पत्रकार महमूद अल-अटोमी गंभीर रूप से घायल हो गए और जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट में तीन राहगीर भी घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो