लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन अब दो कंपनियों में बंटेगी, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:48 IST

जॉनसन एंड जॉनसन को उम्मीद है कि कंपनी बोर्ड द्वारा अनुमोदित होने पर अगले दो वर्षों में कंपनी का विभाजन हो जाएगा।

Open in App

न्यू ब्रुंसविक (अमेरिका): जॉनसन एंड जॉनसन दो कंपनियों में बंटेगी। कंपनी ने खुदरा उत्पादों के कारोबार को दवाओं और चिकित्सा उपकरणों से अलग करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि दवाएं और चिकित्सा उपकरण बेचने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन को अपने नाम के रूप में रखेगी।

नयी उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी में न्यूट्रोजेना, एवीनो, टाइलेनॉल, लिस्टरीन, जॉनसन और बैंड-एड सहित कई ब्रांडों के उत्पादों को रखा जाएगा। इससे साल में लगभग 15 अरब डॉलर का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। नई कंपनी के लिए अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलेक्स गोर्स्की ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यापक समीक्षा के बाद, बोर्ड और प्रबंधन टीम का मानना ​​​​है कि उपभोक्ता स्वास्थ्य व्यवसाय का नियोजित पृथक्करण रोगियों, उपभोक्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों की सेवा करने के हमारे प्रयासों में तेजी लाने, हमारी प्रतिभाशाली वैश्विक टीम के लिए अवसर पैदा करने, प्रगति हासिल करने और सबसे महत्वपूर्ण, दुनिया भर के लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल के परिणामों में सुधार लाने का सबसे अच्छा तरीका है।’’

जॉनसन एंड जॉनसन को उम्मीद है कि कंपनी बोर्ड द्वारा अनुमोदित होने पर अगले दो वर्षों में कंपनी का विभाजन हो जाएगा। इस घोषणा के कुछ ही दिन पहले जनरल इलेक्ट्रिक ने कहा था कि वह इसे तीन अलग-अलग कंपनियों में विभाजित होने की योजना बना रही है।

टॅग्स :बिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?