लाइव न्यूज़ :

जापान के टीका प्रमुख कोनो प्रधानमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: September 6, 2021 18:10 IST

Open in App

तोक्यो, छह सितंबर (एपी) जापान में टीकाकरण मामलों के कैबिनेट मंत्री तारो कोनो देश के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद हैं। यह खुलासा सोमवार को जारी ओपिनियन पोल के नतीजों में हुआ। वह पद छोड़ने जा रहे निवर्तमान प्रधानमंत्री योशिहिदो सुगा के उत्तराधिकारी के संभावित प्रत्याशी हैं।

कोनो (58 वर्षीय) ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं जो जापान की राजनीति में शायद ही देखने को मिलता है जिसपर बुजुर्ग नेताओं का दबदबा है। उनके प्रशंसकों में युवा हैं जिनसे वह सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करते हैं। उन्होंने देश के विदेश और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई है।

बता दें कि सुगा ने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि वह सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पद पर अगले कार्यकाल के लिए 29 सितंबर को होने वाले चुनाव में दावेदारी पेश नहीं करेंगे। जापान में नवंबर के आखिर में आम चुनाव होने वाले हैं।

जापान के क्योदो न्यूज एजेंसी ने चार-पांच सितंबर को टेलीफोन के जरिये कराए गए सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए जिसके मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल 1,071 प्रतिभागियों में से 32 प्रतिशत ने कहा कि वे कोनो को अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं जबकि पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा 27 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 19 प्रतिशत मतों के साथ पूर्व विदेशमंत्री फुमियो किशिदा तीसरे स्थान पर रहे जिन्होंने अपनी उम्मीदवारी पेश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल