लाइव न्यूज़ :

जापानी प्रधानमंत्री सुगा 16 अप्रैल को बाइडन से वार्ता करेंगे

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:29 IST

Open in App

तोक्यो, दो अप्रैल (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वार्ता करने के लिए 16 अप्रैल को वाशिंगटन की यात्रा पर जायेंगे। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उनकी यात्रा की पूर्व में भी घोषणा की गई थी, लेकिन तारीख की जानकारी नहीं दी गई थी।

मुख्य कैबिनेट सचिव कट्सुनोबु काटो ने संवाददाताओं से कहा कि सुगा पहले ऐसे विदेशी नेता होंगे जो जनवरी में पद ग्रहण करने के बाद बाइडन से मिलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि अमेरिका जापान के लिए महत्व रखता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हम जापान-अमेरिका गठबंधन की ताकत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाना चाहते हैं।’’

जापान, अमेरिका के नये प्रशासन के साथ करीबी संबंध बनाने को उत्सुक है और वह अप्रैल में सुगा की अमेरिकी यात्रा की उम्मीद कर रहा था।

काटो ने कहा, ‘‘सुगा की यात्रा के लिए 16 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है, क्योंकि हमारा उद्देश्य प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा की सफलता और इसके लिए तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव उपाय करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच समन्वय और सहयोग को और मजबूत करेंगे।’’

कोविड-19 महामारी के कारण जापानी प्रतिनिधिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 80 से 90 लोगों की रखी जायेगी और यात्रा से पहले सभी सदस्यों का टीकाकरण किया जायेगा।

सुगा ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक 16 मार्च को ली थी और अगले कुछ दिनों में उनके दूसरी खुराक लेने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'