लाइव न्यूज़ :

चांद का चक्कर लगाने के लिए मैं तैयार....अरबपति कारोबारी युसाकु मीज़ावा ने जताई मून पर जाने की इच्छा; बोले- अंतरिक्ष कारोबार में हैं अपार संभावनाएं

By आजाद खान | Updated: January 7, 2022 19:06 IST

अरबपति कारोबारी युसाकु मीज़ावा का कहना है कि अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। यही कारण है कि वह इसमें निवेश करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के अरबपति कारोबारी युसाकु मीज़ावा अंतरिक्ष में 12 दिन बिताने के बाद अब चंद्रमा की सैर पर जाना चाहते हैं।वे अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में निवेश भी करना चाहते हैं। इससे पहले वे रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज में बैठकर 8 दिसंबर को अंतरिक्ष के लिए रवाना भी हुए थे।

तोक्यो:जापान के अरबपति कारोबारी युसाकु मीज़ावा अंतरिक्ष में 12 दिन बिताने के बाद अब चंद्रमा की सैर पर जाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की महत्वाकांक्षी परियोजना स्टार्टशिप के साथ करार भी किया है। युसाकु मीज़ावा कई वर्षों से अंतरिक्ष की यात्रा से जुड़े व्यवसाय में कदम रखना चाहते थे और आखिरकार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले ये पहले व्यक्ति में भी है। 

युसाकु मीज़ावा अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में रखते हैं रुचि

अरबपति कारोबारी युसाकु मीज़ावा ने “स्पेस नाउ (अब अंतरिक्ष)” ट्वीट कर खुद के अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में कदम रखने की घोषणा की है। युसाकु मीज़ावा ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुक्रवार को राजधानी तोक्यो में पहली बार विदेशी संवाददाताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक संभावनाएं हैं।” युसाकु मीज़ावा क्रिसमस से पूर्व धरती पर लौट गए थे। युसाकु मीज़ावा स्टार्ट टुडे नामक एक कंपनी के मालिक हैं और वह अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। 

युसाकु मीज़ावा पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति हैं

जापानी कारोबारी की अपने देश की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा और अन्य संस्थानों की परियोजना में भी निवेश करने की योजना है। बता दें कि युसाकु मीज़ावा (46) रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज में बैठकर आठ दिसंबर को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। इसके अलावा वह 2009 के बाद पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी यात्रा का पूरा खर्च स्वयं उठाया था। 

टॅग्स :जापानचंद्रमाट्रेवलट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत