लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे पर हमले के बावजूद जापान निकासी अभियान चलाएगा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:41 IST

Open in App

तोक्यो, 27 अगस्त (एपी) जापान ने शुक्रवार को कहा कि वह काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती बम हमले के बावजूद अपने नागरिकों और उन स्थानीय कर्मचारियों को निकालने के प्रयास कर रहा है, जिन्होंने जापानी दूतावास और विकास एजेंसियों के लिए काम किया था। मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जापान चिंतित है और घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति अस्थिर और अप्रत्याशित है, लेकिन हम जापानी नागरिकों और स्थानीय कर्मचारियों की सुरक्षित निकासी को पूरा करने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने की योजना बना रहे हैं।’’ निकासी के लिए बहुत कम समय बचा है। विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में कहा कि समय सीमा को देखते हुए ऑपरेशन को शुक्रवार तक पूरा करना होगा। जापान ने अपने नागरिकों के साथ-साथ चयनित अफगान लोगों को निकालने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में काबुल और एक नजदीकी देश में चार सैन्य और सरकारी विमान भेजे। जिन लोगों को जापान निकाल रहा है उनमें जापानी दूतावास और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) सहित विकास एजेंसियों में काम करने वाले स्थानीय कर्मचारी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वकौन हैं साने ताकाइची?, जापान में रच दिया इतिहास

विश्वसाने ताकाइची को नया नेता चुना?, जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की संभावना

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं