लाइव न्यूज़ :

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हुई डीपफेक वीडियो का शिकार, मानहानि केस फाइल कर मांगे 90 लाख रुपए

By आकाश चौरसिया | Updated: March 21, 2024 11:33 IST

इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सामने आए अपने डीपफेक वीडियो के लिए 1,00,000 यूरो ($109,345) रुपए हर्जाने के रुप में मांगा है। उनका डीपफेक एडल्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट बहुत तेजी से हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सामने आए अपने डीपफेक वीडियो पर कर दिया मानहानि केसकेस फाइल कर मांगे 1,00,000 यूरोअब हो सकती है बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सामने आए अपने डीपफेक वीडियो के लिए 1,00,000 यूरो ($109,345) रुपए हर्जाने के रुप में मांगा है। उनका डीपफेक एडल्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट बहुत तेजी से हो रहा है। जांच में पता चला है कि इटली की प्रधानमंत्री के चेहरा का गलत इस्तेमाल कर एडल्ट वीडियो बनाया गया और इसके बाद सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर दिया। बीबीसी के अनुसार, इसके पीछे 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके 73 वर्षीय पिता ने ऐसा किया और उनपर इटली की पीएम ने मानहानि का केस दर्ज कराया है।  

पुलिस के मुताबिक, वो वीडियो अपलोड करने के लिए उपयोग किए गए स्मार्टफोन को ट्रैक करके उनका पता लगाने में सक्षम थे। विचाराधीन डीपफेक वीडियो 2022 में उनके देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त होने से पहले का है।

गौरतलब है कि इटली में मानहानि के कुछ मामले आपराधिक हो सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप जेल की सजा हो सकती है। इटली पीएम मेलोनी 2 जुलाई, 2024 को अदालत के समक्ष गवाही देंगी। अभियोग में दावा किया गया है कि वीडियो संयुक्त राज्य अमेरिका में एक अश्लील वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे और इसे कई महीनों में हजारों नहीं लाखों बार देखा गया।

इटली पीएम हर्जाने की राशि का करेंगी ऐसे इस्तेमालइतालवी प्रधान मंत्री की कानूनी टीम ने कहा कि क्षतिपूर्ति का अनुरोध प्रतीकात्मक था। उन्होंने कहा कि पीएम मेलोनी केस में मिलने वाले हर्जाने की पूरी राशि पुरुष हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए दान करेंगी। पीएम मेलोनी की वकील मारिया गिउलिया मारोंगियू ने कहा कि मुआवजे की मांग उन महिलाओं को एक संदेश भेजेगी जो सत्ता के इस तरह के दुरुपयोग की शिकार हैं और आरोप लगाने से नहीं डरती हैं।

डीपफेक वीडियो काफी हैरान करने वाला है, जो कि आर्टिफिसिलय इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया, जिसका वीडियो और ऑडियो गलत तरीके से बनाया गया। लेकिन, यह पूरी तरह से सच लगा, जबकि इसका खंडन करते हुए पीएम ने साफ इनकार किया। 

टॅग्स :इटलीPrime Minister's Officeसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल